केरल सचिवालय में लगी आग, कांग्रेस का आरोप - जल गए सोने की तस्करी के जरूरी दस्तावेज

केरल सचिवालय में आज आग लग गई। हालांकि इस आग से किसी को नुकसान नहीं हुआ। लेकिन कांग्रेस मंत्री रमेश चेन्नीथला का आरोप है कि इसमें केरल गोल्ड तस्करी से जुड़े सभी दस्तावेज जला दिए गए।;

Update: 2020-08-25 15:07 GMT

केरल सचिवालय में आज आग लग गई। हालांकि इस आग से किसी को नुकसान नहीं हुआ। लेकिन कांग्रेस मंत्री रमेश चेन्नीथला का आरोप है कि इसमें केरल गोल्ड तस्करी से जुड़े सभी दस्तावेज जला दिए गए।

कोई घायल नहीं हुआ

केरल सचिवालय में आज आग लग गई। इसके बाद आग पर काबू भी पा लिया गया। जानकारी मिली कि इस आग से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। किसी के घायल होने की भी कोई खबर नहीं आई। लेकिन कांग्रेस के मंत्री ने इस आग मामले में साजिश की आशंका जताई है। साथ ही केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पर भी आरोप लगाया है।

मुख्यमंत्री पिनरई विजयन जिम्मेदार

कांग्रेस मंत्री रमेश चेन्नीथला ने कहा है कि गोल्ड तस्करी से जुड़े जरूरी कागजात तबाह हो गए। उन्होंने कहा कि उन दस्तावेजों का कोई बैक अप भी नहीं था। इससे शक उत्पन्न होता है। उन्होंने कहा कि केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन इसके लिए जिम्मेदार हैं।



Tags:    

Similar News