हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को मोदी सरकार का बड़ा सम्मान, खेल रत्न अवॉर्ड से राजीव गांधी नाम हटा

टोक्यो ओलंपिक मेें चल रहे खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बीच मोदी सरकार ने कहा कि अब राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार ने नाम से जाना जाएगा।;

Update: 2021-08-06 09:03 GMT

केंद्र सरकार ने भारत के सर्वोच्च खेल अवॉर्ड को लेकर शुक्रवार को एक बड़ा फैसला लिया। अब राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया गया है। इस फैसले की घोषणा करते हुए मोदी ने कहा कि यह अवॉर्ड हमारे देश के लोगों की भावनाओं का सम्मान करेगा और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।

सोशल मीडिया पर भी कई यूजर्स मांग कर रहे थे कि भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान खेल रत्न पुरस्कार का नाम राजीव गांधी खेल रत्न नहीं बल्कि मेजर ध्यानचंद खेल रत्न होना चाहिए। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीमों के शानदार प्रदर्शन के बाद महान हॉकी खिलाड़ी के नाम पर सम्मान का नाम रखने का निर्णय मोदी सरकार ने अब लिया है।

पीएम मोदी ने घोषणा करते हुए कहा कि उन्हें देशभर के नागरिकों से भी खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखने के प्रस्ताव मिल रहे हैं। पीएम ने आगे कहा कि मुझे देशभर के नागरिकों से खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखने के लिए कई अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं। उनकी भावना का सम्मान करते हुए खेल रत्न पुरस्कार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कहा जाएगा। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए खेल रत्न पुरस्कार को अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कहा जाएगा

प्रधानमंत्री ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों के प्रदर्शन ने पूरे देश को रोमांचित कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब हॉकी के प्रति लोगों की दिलचस्पी फिर से बढ़ी है जो आने वाले समय के लिए सकारात्मक संकेत है। खेल रत्न सम्मान के तहत 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है।

Tags:    

Similar News