जानें कौन होगा दिल्ली बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष!, रेस में हैं ये 3 नाम
निगम चुनावों में आए नतीजों के बाद पार्टी 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए नीति पर मंथन में जुटती दिख रही है।;
दिल्ली नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हार के बाद आदेश गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अब नए प्रदेशाध्यक्ष कौन होगा इसको लेकर चर्चाएं हैं। इन सभी के बीच अभी दिल्ली बीजेपी उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। लेकिन अब खबर है कि दिल्ली बीजेपी की कमान दिल्ली के 7 सांसदों में से किसी एक के हाथों में सौंपी जा सकती है।
निगम चुनावों में आए नतीजों के बाद पार्टी 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए नीति पर मंथन में जुटती दिख रही है। साथ ही यह बात भी जोर पकड़ रही है कि जिस तरह का प्रदर्शन सांसदों के निगम चुनाव में रहा है, उसे देखते हुए आलाकमान नाराज है और सभी सांसदों को उनके संसदीय क्षेत्र में समय देने के लिए निर्देश जारी किया जाए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के तौर पर किसी सांसद को जिम्मेवारी दिये जाने के कयास पर भी अब संशय बढ़ गया है। क्योंकि कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ पदाधिकारियों की तरफ से यह मांग भी रखी जा रही है कि सांसदों को उनके प्रदर्शन के आधार पर ही अतिरिक्त जिम्मेवारी दी जाए या उन्हें कार्यशैली में परिवर्तन के लिए कहा जाए।
वैसे पार्टी पदाधिकारी भी सांसदों के प्रदर्शन को लेकर खुश नहीं हैं और चुनावी परिणाम के बाद हुई बैठक में भी इस मुद्दे को लेकर विचार किया गया है। चर्चा यह है कि निगम चुनाव के परिणाम के आधार पर सांसदों के काम की समीक्षा होने के साथ ही यह भी सांसदों को देखा जाएगा कि 2024 चुनाव के लिए किसे उतारा जाए प्रदर्शन से या फिर बदलाव किया जाए।
कौन है दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष की रेस में
चुनाव परिणाम के आधार पर सबसे खराब प्रदर्शन नई दिल्ली से सांसद मीनाक्षी लेखी का माना गया है। उनके पीछे-पीछे उत्तर पश्चिमी दिल्ली से सांसद हंसराज हंस का प्रदर्शन खराब रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि बढ़िया प्रदर्शन सांसद गौतम गंभीर का है। उनके बाद सांसद डॉ. हर्षवर्धन भी आगे रहे हैं। मनोज तिवारी का प्रदर्शन भी बेहतर माना जा रहा है। पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा का प्रदर्शन भी स्तरीय नहीं माना गया है।
ये है दिल्ली के 7 सासद और उनके लोकसभा क्षेत्र
1. चांदनी चौक- डॉ. हर्षवर्धन
2. उत्तर पूर्वी दिल्ली- मनोज तिवारी
3. नई दिल्ली- मीनाक्षी लेखी
4. पूर्वी दिल्ली- गौतम गंभीर
5. उत्तर-पश्चिमी दिल्ली- हंसराज हंस
6. दक्षिण दिल्ली- रमेश बिधूड़ी सांसद
7. पश्चिमी दिल्ली- परवेश वर्मा