Knowledge News: भारत में 200 साल राज करने के बाद भी अंग्रेज इस राज्य को नहीं बना पाए थे अपना गुलाम, जानिए क्या थी ऐसी वजह
अंग्रेजों ने भारत (Bharat) में करीब 200 साल राज किया और यहां से काफी धन लूटकर अपने देश ब्रिटेन ले गए थे। ऐसा कहा जाता है कि भारत में अंग्रेज व्यापार (business purpose) करने के उद्देश्य से आये थे।;
Knowledge News: भारत (India) में यूं तो 28 राज्य हैं लेकिन इनमें एक ऐसा राज्य भी शामिल है जोकि अंग्रेजों (British) का गुलाम नहीं बना था। हालांकि, अंग्रेजों ने भारत (Bharat) में करीब 200 साल राज किया और यहां से काफी धन लूटकर अपने देश ब्रिटेन ले गए थे। ऐसा कहा जाता है कि भारत में अंग्रेज व्यापार (business purpose) करने के उद्देश्य से आये थे।
लेकिन ये पूरी तरह से गलत है, क्योंकि अंग्रेजों ने भारत में शासन करने की प्लानिंग की हुई थी। भारत से पहले अंग्रेज कई देशों पर शासन कर चुके थे। जब अंग्रेज भारत आए तो उन्हें लगा कि वह इस देश में शासन कर सकते हैं और उन्होंने किया भी। बताया जाता है कि अंग्रेजों ने उस समय शासन करने के लिए दुनिया के करीब 90 प्रतिशत पर देशों पर हमला किया था। अंग्रेज वर्तमान समय का सुपरपावर देश अमेरिका पर भी शासन कर चुके हैं।
लेकिन बहुत ही कम लोगों को मालूम नहीं है कि भारत का एक ऐसा राज्य भी हैं जहां पर अंग्रेज अपना शासन नहीं कर सके या गुलाम नहीं बना सके। उस राज्य का नाम 'गोवा' है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गोवा में पुर्तगालियों का शासन चलता था। इस राज्य पर पुर्तगालियों ने लगभग 450 साल शासन किया था। अंग्रेजों के भारत आने से पहले भी गोवा में पुर्तगालियों का शासन था और भारत की आजादी के 20 सालों बाद भी इन्हीं का शासन चलता रहा था। लेकिन 19 दिसंबर 1961 में गोवा को आजाद करके उसे भारत में शामिल कर लिया गया था।
खबरों की मानें तो 1510 में पुर्तगालियों ने स्थानिक दोस्त तिमय्या की मदद से सत्तारुढ़ बीजापुर के सुल्तान यूसुफ आदिल शाह को पराजित किया और प्राचीन गोवा में उन्होंने स्थायी राज्य शासन की नीव रखी। यहां से गोवा में पुर्तगाली शासन की शुरुआत हुई थी और यह 1961 के राज्य हरण तक पुर्तगालियों का करीब 450 साल तक चला। अंग्रेजों के भारत आने से काफी सालों पहले पुर्तगाली गोवा में आ चुके थे। हालाकि, पुर्तगाली उस समय पूरे भारत में शासन करने में सक्षम नहीं थे इसलिए पुर्तगालियों ने भारत पर शासन नहीं किया था।