Knowledge News: आखिर क्यों यहां की जेलों को आलीशान होटल में बदला गया, जानिए इसके पीछा का कारण
इतने आलीशान होटल बनाए जा रहे हैं जिस देखकर हर कोई चौंक जाएगा। मगर इस जानकारी को पढ़ने के बाद आपके मन में सवाल उठना शुरू हो गया होगा कि जिन जेलों में कैदी रहते हैं उन्हें क्यों होटल में बदला जा रहा है? तो चलिए आपको बताते हैं आखिर इसके पीछा का क्या कारण हैं।;
Knowledge News: दुनिया के किसी भी देश में क्राइम करने वाले अपराधियों को जेल में बंद किया जाता है। जबकि कई ऐसे देश भी हैं जहां की जेलों में कैदियों की संख्या तय संख्या से कहीं ज्यादा बढ़ती जा रही है। लेकिन दुनिया के कई देश ऐसे हैं जहां पर जेलों को आलीशान होटल में तब्दील किया जा रहा है। इतने आलीशान होटल (Hotel) बनाए जा रहे हैं जिस देखकर हर कोई चौंक जाएगा। मगर इस जानकारी को पढ़ने के बाद आपके मन में सवाल उठना शुरू हो गया होगा कि जिन जेलों में कैदी रहते हैं उन्हें क्यों होटल में बदला जा रहा है? तो चलिए आपको बताते हैं आखिर इसके पीछा का क्या कारण हैं।
आखिर क्यों यहां की जेलों को आलीशान होटल बदला जा रहा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जेल में क्राइम करने वाले कैदियों को रखा जाता है। भारत और अमेरिका के साथ है. अमेरिका और भारत के साथ लातीनी अमेरिकी देशों की जेलों के बारे में अक्सर ये कहा जाता है यहां कि जेलों में तय संख्या से अधिक कैदी हैं। लेकिन नीदरलैंड एक ऐसा देश है जहां पर अपराधी कमोवेश खत्म हो गए हैं। नीदरलैंड (Netherlands) में क्राइम न के बराबर रह गया है। इस कारण यहां की जेलों को कार्यलय/होटलों में बदला जा रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार, नीदरलैंड देश में बीत दस वर्षों में सबसे कम क्राइम हुए हैं। यहां पर क्राइम की दर बीते आठ वर्षों में 25 प्रतिशत गिरी है। नीदरलैंड के कुछ लोगों का कहना है कि क्राइम दर में कमी इसलिए आई है क्योंकि देशभर में पुलिस स्टेशन कम कर दिए गए हैं। वैसे सही बात यही है कि यहां पर बनी बड़ी जेलें खाली पड़ी हैं। उनमें से कुछ जेलों को जब आलीशान होटल में तब्दील किया गया तो यह बदलाब देश के बहुत से लोगों को खूब पसंद आया है।
बताया जाता है कि खाली पड़ी जेलों की इमारतों में बीते दिनों सीरियाई शरणार्थियों को भी रखा गया था। एम्सटर्डम के बाहर इसी तरह एक जेल को 'द हेट अर्साइथिस' नाम के होटल में बदला गया। जेल में बदले इस होटल के कमरों में मेहमान बड़े की आरामदायक तरीके से ठहरते हैं। होटल की बनाबट को देखकर कोई यह नहीं कह सकता कि ये पहली जेल थे और यहां पर कैदी रखे जाते थे।
इस होटल में गेस्ट के लिए 4 सूइट को अपग्रेड करके लग्जरी रूप दे दिया गया है। इस होटल के हर एक रूम में वाई-फाई, फ्लैट स्क्रीन टीवी और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। होटल में एक शानदार रेस्टोरेंट भी है। यहां गेस्ट के लिए फिटनेस सेटर, सोना बाथ भी बनाए गए हैं। इस तरह के होटल अब हालैंड में कई जगहों पर हैं। एक ऐसा भी वक्त था जब यूरोप में हालैंड की जेलें तय संख्या से अधिक कैदी हुआ करते थे, क्योंकि यहां पर क्राइम भी सबसे अधिक था। पर अब यहां पर भी सब कुछ बदल गया है।