Kumar Vishwas Program Fees: रामकथा सुनाने के लिए कुमार विश्वास को कितनी होती है आय, कवि ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Kumar Vishwas Program Fees: कुमार विश्वास देश से सबसे जाने माने कवियों में से एक हैं। वे देश ही नहीं पूरी दुनिया में मशहूर हैं। वे काव्य पाठ के साथ ही रामकथा भी सुनाते हैं। आइये जानते हैं कि रामकथा सुनाने के लिए कुमार विश्वास कितनी राशि लेते हैं।;
Kumar Vishwas Program Fees: कुमार विश्वास हिंदुस्तान के जाने माने कवि हैं और वह काव्य पाठ के अलावा रामकथा को सुनाने का भी कार्य करते हैं। लोग उन्हें कथावाचक के तौर पर अपने यहां पर आमंत्रित करते हैं। इनकी कथा सुनने के लिए लोग हमेशा उतावले रहते हैं। इन कथा में जाने के लिए वह काफी पैसे लेते हैं। अब लोगों के कई जेहन में सवाल आ रहा होगा कि कुमार विश्वास रामकथा सुनाने के लिए कितना पैसा लेते हैं। यही सवाल एक न्यूज इंटरव्यू के दौरान पूछा गया। कवि ने जो जवाब दिया, उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। कुमार विश्वास नेे कहा कि वह रामकथा से आया हुआ सारा पैसा अपने पास नहीं रखते हैं। वह सारे पैसा एक ट्रस्ट को दान में चला जाता है। उस ट्रस्ट का नाम है विश्वास ट्रस्ट (Vishwas Trust)। यह ट्रस्ट क्या काम करता है, चलिये नीचे बताते हैं।
रामकथा का पैसा ट्रस्ट में दान देते हैं कुमार विश्वास
मशहूर कवि और रामकथा वाचक कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) इन पैसों को ट्रस्ट में दान कर देते हैं और वह इन पैसों से 200 एकड़ में एक ऐसा तीसरी क्लास से 12 क्लास तक एक ऐसा स्कूल बनाना चाहते हैं कि यहां पर से निकलने वाला बच्चा आईआईटी (IIT) का टॉपर भी हो। भारत कुलम स्कूल में संस्कार भी दिए जाएंगे। इसमें गोशाला और आर्गेनिक खेती करने पर भी बल दिया जाएगा। वह स्कूल में तकरीबन 250 से ज्यादा कमरों का निर्माण करवाना चाहते हैं। विश्वास ट्रस्ट (Vishwas Trust) में कुमार विश्वास ने अब तक 3 से 4 करोड़ रुपये दान कर दिए हैं।
कुमार विश्वास कितनी फीस लेते हैं
कुमार विश्वास (kumar Vishwas) काफी महंगे कवि माने जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रामकथा के कार्यक्रम में कथावाचन का वे तकरीबन 60 लाख रुपये लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह भी बताया जाता है कि कुमार विश्वास एक कार्यक्रम में 15-20 मिनट के एक इवेंट (Event) के लिए लगभग 10 लाख रुपये लेते हैं। कुमार विश्वास सबसे अमीर कवियों की श्रेणी में आते हैं। कुमार विश्वास तकरीबन 15 करोड़ से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं। इनके पास कई महंगी गाड़िया भी हैं।