Lakhimpur Kheri Incident: नवजोत सिंह सिद्धू समेत दो कैबिनेट मंत्री और चार विधायकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

इस घटना में मारे गए मृतक किसानों के परिजनों से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का मिलना जारी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी (Congress leaders Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi) के मिलने के बाद आज पंजाब के काफिलों में शामिल नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) समेत दो कैबिनेट मंत्री, चार विधायक और सैकड़ों कार्यकर्ता मृतक किसान के परिजनों से मिलने जा रहे थे। लेकिन यूपी बॉर्डर (UP Border) पर ही पुलिस (UP Police) के जवानों ने उन्हें पहले रोका फिर हालात बिगड़ते देख उनको हिरासत में ले लिया गया।;

Update: 2021-10-07 12:33 GMT

लखीमपुर खीरी घटना (Lakhimpur Kheri Incident) पर सियासत बढ़ती जा रही है। इस घटना में मारे गए मृतक किसानों के परिजनों से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का मिलना जारी है।  कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी (Congress leaders Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi) के मिलने के बाद आज पंजाब के काफिलों में शामिल नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) समेत दो कैबिनेट मंत्री, चार विधायक और सैकड़ों कार्यकर्ता मृतक किसान के परिजनों से मिलने जा रहे थे। लेकिन यूपी बॉर्डर (UP Border) पर ही पुलिस (UP Police) के जवानों ने उन्हें पहले रोका फिर हालात बिगड़ते देख उनको हिरासत में ले लिया गया। क्योंकि उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन्हें लखीमपुर जाने की इजाजत नहीं दी थी।

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश प्रशासन ने सिर्फ 5 नेताओं को यूपी में प्रवेश की इजाजत दी है। लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू काफिले के साथ आगे बढ़ने की मांग पर अड़ेहुए हैं। पुलिस ने बताया कि पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ यमुना नगर (हरियाणा)-सहारनपुर (यूपी) सीमा पर हिरासत में लिया गया है। वे उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जा रहे थे। ज्यादा संख्या में लोगों के होने के कारण ये कार्रवाई की गई है।

बता दें कि गुरुवार को इस मामले की सुप्रीम कोर्ट में दखल देने के बाद पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, कोर्ट ने यूपी सरकार से इस मामले की कल तक स्थिति रिपोर्ट मांगी है। आपको बता दें कि लखीमपुर कांड में चार किसानों समेत नौ लोगों की मौत हुई थी। लेकिन हादसे के अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। हादसे में गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज है। आरोप है कि उन्होंने ही गाड़ी से किसानों को कुचला था।

Tags:    

Similar News