भारत में साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, लखनऊ और पटना समेत देश के कई हिस्सों में दिखा अद्भूत नजारा
भारत में शाम 4 बजकर 23 मिनट से चंद्र ग्रहण शुरू हुआ है। सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में ग्रहण लगा। देखिये तस्वीरें...;
भारत में भी साल का आखिरी चंद्रग्रहण (Chandra Grahan) दिखा है। देश में शाम 4 बजकर 23 मिनट से ग्रहण शुरू हुआ। सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के ईटानगर में ग्रहण लगा। यूपी (Uttar Pradesh), मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) और बिहार (Bihar) समेत कई राज्यों के विभिन्न जिलों से चंद्र ग्रहण की तस्वीरें सामने आ रही हैं। देखिये तस्वीरें...
भोपाल में भी दिखा चंद्र ग्रहण
मध्य प्रदेश के भोपाल में भी लोगों ने साल का अंतिम चंद्र ग्रहण देखा। एक वैज्ञानिक ने बताया कि नग्न आंखों से चंद्र ग्रहण देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोग घर से बाहर आकर ग्रहण देखें, लेकिन सूर्यग्रहण को देखने के लिए बेहद सावधान रहने की जरूरत है।
लखनऊ से आई मनमोहक तस्वीर
यूपी की राजधानी लखनऊ से चंद्र ग्रहण की मनमोहक तस्वीर सामने आई है। यहां के लोग भी ग्रहण को देखने के लिए बेहद उत्साहित दिखे। एक स्थानीय नागरिक ने बताया कि उन्होंने जब से यह खबर पढ़ी थी, तब से सोचा था कि चंद्र ग्रहण देखना है। डर था कि कहीं आसमान पर बादल न छाए। आसमान साफ है तो हमें यह अद्भूत नजारा देखने का मौका मिला।
बिहार में भी लोगों ने देखा ग्रहण
बिहार के पटना में लोगों ने साल का अंतिम चंद्र ग्रहण देखा। एक बच्ची ने बताया, "हमने इससे पहले कभी चंद्र ग्रहण नहीं देखा था। ग्रहण के समय चांद आधा दिख रहा था। हमें चंद्र ग्रहण देखना का मन भी था और देखकर अच्छा लग रहा था।"
आस्था की गंगा में किया स्नान
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ग्रहण के चलते गंगा नदी में स्नान किया। घाट पर लोग हजारों की संख्या में नजर आए। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते पुलिस और जिला प्रशासन की ओर से भी खासे इंतजाम किए गए।