Mulayam Singh Yadav Funeral : राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए 'नेताजी', नम आंखों से लोगों ने दी श्रद्धांजलि
समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर गुरुग्राम से सैफई ले जाया गया था। जहां आज दोपहर उनके पैतृक गांव सैफई में अंतिम संस्कार किया गया।;
समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का सोमवार को निधन हो गया था। उन्होंने 82 साल की उम्र में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में अंतिम सांस ली। जिसके बाद मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर गुरुग्राम से सैफई ले जाया गया था। यहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें श्रद्धांजलि देने सैफई पहुंचे थे।
वही आज दोपहर उनके पैतृक गांव सैफई में अंतिम संस्कार किया गया। उनके पार्थिव शरीर को सुबह 10 बजे से अंतिम दर्शन के लिए सैफई मेला मैदान के पंडाल में रखा गया था। जहां इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार (Mulayam Singh Yadav Funeral) किया गया।
UPdate:-
पंचतत्व में विलीन हुए मुलायम सिंह यादव
मुलायम सिंह यादव पंचतत्व में विलीन हो गए। अखिलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान लोगों ने धरती पुत्र अमर रहे के नारे लगाए। वही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और पीएसपी प्रमुख शिवपाल यादव समते तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहें।
मुलायम सिंह यादव को अभिनेता अभिषेक बच्चन ने दी श्रद्धांजलि
मुलायम सिंह यादव की अंतिम यात्रा में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, राकांपा सुप्रीमो शरद पवार और सुप्रिया सुले के अलावा अभिनेता अभिषेक बच्चन भी शामिल हुए।
मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू
मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हो गई है। यहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। पुलिस को व्यवस्था बनाए रखने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुलायम को श्रद्धांजलि देने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई वीवीआईपी लोग पहुंचे हैं।
नेताजी अमर रहे के नारों से गूंजा सैफई
मुलायम सिंह का पार्थिव शरीर सैफई में स्थित उस स्थान पर पहुंच गया है जहां उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। इस समय लोगों हुजूम उमड़ पड़ा है। नेताजी की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब हो गए हैं। लोग पेड़ों पर चढ़ गए हैं और नेताजी अमर रहे के नारे लगा रहे हैं। मुलायम सिंह के पार्थिव शरीर को एक वाहन से लाया गया है। इस वाहन में अखिलेश यादव, बाबा रामदेव समेत कई अन्य वीआईपी मौजूद हैं।
कुछ देर में नेताजी का होगा अंतिम संस्कार
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए जाया जा रहा है। अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ा।
मुलायम सिंह को देखने के लिए भीड़ हुई बेकाबू
मुलायम सिंह के अंतिम दर्शन के लिए भीड़ बेकाबू हो गई है। इसलिए दर्शन बंद कर दिया गया। अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए लाखों लोग पहुंच चुके हैं।
तेजस्वी यादव ने नेताजी को श्रद्धांजलि दी
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नेताजी को श्रद्धांजलि दी। वहीं भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी।
भाजपा सांसद वरुण गांधी ने दी श्रद्धांजलि
भारतीय जनता पार्टी सांसद वरुण गांधी, रालोद सांसद जयंत चौधरी, सपा नेता रामगोविंद चौधरी और स्वामी प्रसाद मौर्य सैफई पहुंचे और मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी।
अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव के साथ की रस्म अदा
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार से पहले अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ रस्म अदा की।
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने मुलायम सिंह को दी श्रद्धांजलि
तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू उत्तर प्रदेश के सैफई पहुंचे और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि दी। मुलायम का अंतिम संस्कार दोपहर तीन बजे सैफई में किया जाएगा।
छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव व राम गोपाल और रीता जोशी ने दी अंतिम विदाई
शिवपाल सिंह यादव, सपा सांसद राम गोपाल यादव, भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी सहित अन्य नेताओं और आम लोगों ने मुलायम सिंह यादव को अंतिम श्रद्धांजलि दी। लोग दोपहर 2 बजे तक ही नेताजी के अंतिम दर्शन कर सकेंगे।
लोगों के अंतिम दर्शन के मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर
समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर को लोगों के अंतिम दर्शन के लिए सैफई के ग्राउंड पंडाल में रखा गया है। यहां उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लपेटा गया है। पंडाल में बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं, जो 'मुलायम सिंह अमर रहे' के नारे लगा रहे हैं। दोपहर 3 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
नेताजी के सम्मान में बाजार बंद
वहीं जिले के व्यापारिक संगठनों ने मुलायम सिंह यादव के सम्मान में आज बाजार बंद रखने का फैसला लिया है। इटावा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनंत कुमार अग्रवाल ने बताया कि आज सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय स्वेच्छा से लिया गया है।
मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में कमलनाथ और CM भूपेश बघेल होंगे शामिल
कांग्रेस की ओर से मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।
मुलायम सिंह का पार्थिव शरीर रथ में ग्राउंड पंडाल ले जाया जा रहा है।
मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर को रथ से सैफई के ग्राउंड पंडाल में ले जाया जा रहा है। वही उनका पार्थिव शरीर समाजवादी पार्टी के झंडे में लिपटा हुआ है। इस रथ पर राम गोपाल यादव, शिवपाल सिंह यादव, अखिलेश यादव, प्रतीक यादव और धर्मेंद्र यादव मौजूद हैं।
मुलायम सिंह का पार्थिव शरीर ग्राउंड पंडाल के लिए हुआ रवाना
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह के पार्थिव शरीर को नुमाइश ग्राउंड पंडाल ले जाया जा रहा है।
आजम खान और उनके बेटे ने मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान भी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने सैफई पहुंचे और उनके अंतिम दर्शन किए. उनके साथ बेटे अब्दुल्ला आजम को भी मौजूद रहे। आजम खान ने जब मुलायम को श्रद्धांजलि दी तो उस वक्त अखिलेश ने उनको सहारा दिया।
मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ा जनसैलाब
समाजवादी पार्टी सुप्रीमो और पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव को उनके पैतृक घर सैफई में श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का उमड़ा जनसैलाब
शव रथ को किया जा रहा है तैयार
मुलायम सिंह यादव का आज सैफई में अंतिम संस्कार किया जाएगा है। इस दौरान शव का रथ तैयार किया जा रहा है। इस रथ में मुलायम के पार्थिव शरीर को उनके आवास से अंतिम संस्कार स्थल तक ले जाया जाएगा।
बिहार में एक दिन का राजकीय शोक घोषित
मुलायम सिंह के निधन पर बिहार के मुख़्यमंत्री नितीश कुमार ने राज्य में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।
CM योगी ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी
मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर सोमवार को सैफई ले जाया गया है। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सैफई पहुंचे। जहां उन्होंने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचकर नेताजी को श्रद्धांजलि दी थी और अखिलेश यादव से मुलाकात की थी।