कर्नाटक: स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना जारी, भाजपा से आगे कांग्रेस, तीसरे नंबर पर जेडीएस
लोकसभा चुनाव के नतीजो में भले ही भारतीय जनता पार्टी कर्नाटक में भारी जीत दर्ज की हो। लेकिन आज शुक्रवार को यहां स्थानीय निकाय चुनाव के मतों की गिनती हो रही है। शाम तक चुनाव का परिणाम भी आ जाएगा।;
लोकसभा चुनाव के नतीजो में भले ही भारतीय जनता पार्टी कर्नाटक में भारी जीत दर्ज की हो। लेकिन आज शुक्रवार को यहां स्थानीय निकाय चुनाव के मतों की गिनती हो रही है। शाम तक चुनाव का परिणाम भी आ जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लोकल निकाय चुनाव की वोटिंग में कांग्रेस और जेडीएस महागठबंधन आगे चल रहा है। वहीं भाजपा पीछे नजर आ रही है। कांग्रेस-476, जेडीएस-162, बीजेपी-341 और वहीं अन्य दल- 189 सीटों पर लीड कर रहे हैं।
बता दें कि इस बार के निकाय चुनाव में दोनों पार्टियों ने अलग अलग चुनाव लड़ा है। लेकिन राज्य में दोनों की साझा सरकार है। शाम तक नतीजे घोषित किए जाएंगे।
लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 303 सीटों पर प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज की थी वहीं बीजेपी ने कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों में 25 सीटों पर जीती दर्ज की और बाकी तीन सीटों में एक-एक सीट कांग्रेस, जेडीएस और निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीती।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App