Lockdown 4.0: सरकार ने आरोग्य सेतु ऐप को लेकर नया दिशानिर्देश जारी किया
लॉकडाउन 4.0 के दिशानिर्देशों में केंद्र सरकार ने आरोग्य सेतु ऐप से जुड़े नियम को और आसान बना दिया है।;
लॉकडाउन 4.0 के दिशानिर्देशों में केंद्र सरकार ने आरोग्य सेतु ऐप से जुड़े नियम को और आसान बना दिया है। केंद्र सरकार ने इस आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करने की अनिवार्यता खत्म करके इसे वैकल्पिक कर दिया है।
बता दें किस सरकार ने आरोग्य सेतु ऐप को कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण की निगरानी के लिए विकसित किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के रविवार को जारी नए दिशानिर्देशों में सरकार ने आरोग्य सेतु ऐप के फायदों पर विशेष जोर दिया है।
केंद्र सरकार का कहना है कि यह आरोग्य सेतु ऐप कोरोना वायरस के संभावित संक्रमण को पहले से पता लगाने में सहायता करता है। यह लोगों और समाज के सुरक्षा कवच की तरह है।
सरकार के नये दिशानिर्देशों के अनुसार, दफ्तरों और कार्यस्थलों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियोक्ताओं को सभी कर्मचारियों के मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप को डलवाना सुनिश्चित करने के प्रयास करने चाहिए।
एप डाउनलोड करना बताया था अनिवार्य
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सरकार ने पहले सभी कर्मचारियों के लिए आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करना अनिवार्य बताया था। रविवार को जारी दिशानिर्देशों के अनुसार जिला प्रशासन के पास यह अधिकार होगा कि वह किसी शख्स को आरोग्या सेतु ऐप डालने के लिए सलाह दे सकता है। साथ ही नियमित आधार पर उसके स्वास्थ्य की निगरानी रख सकता है।