Delhi Election 2020: लोक जनशक्ति पार्टी ने जारी की 15 उम्मीदवारों की लिस्ट
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट को जारी कर दी है।;
Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री राम विलास पास की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट को जारी कर दिया है।
एएनआई के मुताबिक, पार्टी ने दिल्ली की 70 सीटों में से 15 पर अभी अपने उम्मीदवारों के नमों का ऐलान किया है। विधानसभा चुनाव के लिए 21 जनवरी को अधिसूचना जारी होगी और तभी से रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो जाएंगे।
Lok Janshakti Party (LJP) releases list of 15 candidates for #DelhiElections2020 pic.twitter.com/nc1diUtJ0o
— ANI (@ANI) January 14, 2020
पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी के ये हैं 15 उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
1. सदर बाजार - राजीव कुमार शर्मा
2. मुस्तफाबाद- अनिल कुमार गुप्ता
3. मोदी नगर- महेश दूबे
4. देवली- सुनील तंवर
5. नरेला- अमरेश कुमार
6. मादीपुर- पूनम राणा
7. किराड़ी- अजीत कुमार
8. त्रीनगर- कमलदेव राय
9. शालीमार बाग- शिवेंद्र मिश्रा
10. वजीरपुर- शंकर मिश्रा
11. मटियाला महल- सुमित्रा पासवान
12. संगम विहार- अरविंद कुमार झा
13. नजफगढ़- रामकुमार लांबा
14. उत्तम नगर- रतन कुमार शर्मा
15. लक्ष्मी नगर- नमह
दिल्ली की 70 सीटों पर 8 फरवरी को मतदान होना है और 11 फरवरी को मतों की गिनती होगी। इस बार मुख्य मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच होगा।