लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा ने इन अभिनेताओं पर लगाया दांव, देखें पूरी लिस्ट

लोकसभा चुनाव 2019 में सियासी पारा गर्म है। राजनीतिक दल लोकसभा चुनाव 2019 का रण जीतने के लिए पुरजोर कोशिश कर रहे हैं और नए नए चेहरों को चुनावी मैदान में उतार रहे हैं।;

Update: 2019-04-26 09:50 GMT

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) में सियासी पारा गर्म है। राजनीतिक दल लोकसभा चुनाव 2019 का रण जीतने के लिए पुरजोर कोशिश कर रहे हैं और नए नए चेहरों को चुनावी मैदान में उतार रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा BJP) में इस साल कई सितारे शामिल हो गए हैं।

भाजपा ने साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में बॉलिवुड अभिनेत्री हेमामालिनी पर मथुरा से दांव लगाया था और सफलता हासिल की। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि भारतीय जनता पार्टी ने इसी तर्ज पर कई सितारों को चुनावी मैदान में उतारा है ताकि एक बार फिर से सत्ता हासिल की जा सके।

लेकिन यह तो 23 मई 2019 को ही साफ हो पाएगा कि फिल्मी सितारों को चुनावी मैदान में उतारकर उन्हें कितना फायदा हुआ है। आईए जानते हैं इस लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने किन किन सितारों को चुनावी अखाड़े में उतारा है।

ये सितारे हुए भाजपा में शामिल

* बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल

* भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन



 








* भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ

* सूफी गायक हंसराज हंस



 








* पंजाबी गायक दलेर मेहंदी

* पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर 



 








भाजपा ने इन सीटों से चुनावी मैदान में उतारा

- बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल : बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। पार्टी ने सनी देओल को पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है।

- भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन : भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन को भाजपा ने उत्तर प्रदेश की गोरखपुर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। रवि किशन का मुकाबला कांग्रेस के मधुसूदन तिवारी से होगा।

- भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ : भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ को भारतीय जनता पार्टी ने आजमगढ़ से टिकट दिया है। आजमगढ़ लोकसभा सीट पर निरहुआ का सीधा मुकाबला समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव से होगा।

- सूफी गायक हंसराज हंस : भाजपा ने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली (सुरक्षित) लोकसभा सीट से हंसराज हंस को अपना उम्मीदवार बनाया है।

- पंजाबी गायक दलेर मेहंदी : पंजाबी गायक दलेर मेहंदी आज ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। अभी यह तय नहीं हो पाया है कि पार्टी उन्हें किस लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारेगी।

- पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर : पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर कुछ दिनों पहले ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। पार्टी ने उन्हें पूर्वी दिल्ली से चुनावी मैदान में उतारा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News