लोकसभा चुनाव 2019 : रायबरेली में प्रियंका गांधी बोलीं- मैं भाजपा को फायदा पहुंचाने के बजाय मरना पसंद करूंगी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवे चरण के चुनाव प्रचार के लिए सीधे जनता से संवाद कर रही हैं।;

Update: 2019-05-02 09:24 GMT

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवे चरण के चुनाव प्रचार के लिए सीधे जनता से संवाद कर रही हैं।

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में प्रियंका गांधी वाड्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैंने स्पष्ट रूप से कहा है कि कांग्रेस अपनी बल पर चुनाव लड़ रही है। अधिकांश निर्वाचन क्षेत्रों में हमारे उम्मीदवार मजबूती से लड़ रहे हैं। 

मैं भाजपा को फायदा पहुंचाने के बजाय मरना पसंद करूंगी। उन्होंने आगे कहा कि हमने ऐसे उम्मीदवारों चुनावी मैदान में उतारा है जो या तो मजबूती से लड़ रहे हैं या भाजपा के वोट काट रहे हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News