लोकसभा चुनाव 2019: देश के इतिहास में पहली बार, EC ने प. बंगाल में चुनाव से एक दिन पहले चुनाव प्रचार किया बैन
लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर पश्चिम बंगाल में पश्चिम बंगाल राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच बड़ी हिसाओं को देखते हुए चुनाव आयोग ने सख्ती दिखाई है।;
लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर पश्चिम बंगाल में पश्चिम बंगाल राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच बड़ी हिसाओं को देखते हुए चुनाव आयोग ने सख्ती दिखाई है। चुनाव आयोग ने अनुच्छेद 324 के तहत पश्चिम बंगाल में कल रात 10 बजे यानी 16 मई से 19 मई तक चुनाव अभियान प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है।
यह संभवत: देश के इतिहास में पहली बार है कि जब चुनाव आयोग (ECI) ने अनुच्छेद 324 को इस तरीके से लागू किया है। लेकिन यह कानूनविहीनता और हिंसा की पुनरावृत्ति के मामलों में नहीं हो सकता है, जो शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव के संचालन को प्रभावित करता है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 के छह चरण का चुनाव हो चुका है। लोकसभा चुनाव के हर चरण में पश्चिम बंगाल से हिंसा की खबरें सामने आई हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव के सातवे और अंतिम चरण का मतदान 19 मई यानी रविवार को होगा। 23 मई को परिणाम घोषित होंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App