'ये मोदी है, जो केवल मक्खन पर ही नहीं बल्कि पत्थर पर भी लकीर खींचता है'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलौर में एक रैली को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर जमकर हमले किए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस, जेडीएस और उनके जैसे अनेक दलों की प्रेरणा परिवारवाद है जबकि हमारी राष्ट्रवाद है।;

Update: 2019-04-13 11:45 GMT

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलौर में एक रैली को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर जमकर हमले किए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस, जेडीएस और उनके जैसे अनेक दलों की प्रेरणा परिवारवाद है जबकि हमारी राष्ट्रवाद है।

उन्होंने कहा, ''ये मोदी है, जो केवल मक्खन पर ही नहीं बल्कि पत्थर पर भी लकीर खींचता है।'' मोदी ने आगे कहा कि इस बार का चुनाव कौन सांसद बने, कौन प्रधानमंत्री बने, कौन मंत्री बने या सिर्फ सरकार चुनने का चुनाव नहीं है। बल्कि 21वीं सदी का नया भारत कैसा होगा, ये तय करने का है।

विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस, जेडीएस और उन जैसे अनेक दलों की प्रेरणा परिवारवाद है और हमारी राष्ट्रवाद है। वो अपने परिवार के आखिरी सदस्य तक को सत्ता का लाभ देते हैं। हम समाज की आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति को आगे लाने के लिए मेहनत करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि उनका दर्शन वंशोदय है, हमारा दर्शन अंत्योदय है। उनके वंशोदय से भ्रष्टाचार और अन्याय पैदा होता है। हमारे अंत्योदय से पारदर्शिता और ईमानदारी की प्रतिष्ठा बढ़ती है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News