अमित शाह का पहला और मुलायम का आखिरी लोकसभा चुनाव, राहुल के लिए परीक्षा की घड़ी
लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण के लिए आज देशभर में 116 सीटों पर मतदान हो रहा है। लोकसभा चुनाव का तीसरा चरण सात चरणों में से सबसे बड़े चरण है और इस चरण में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। अमित शाह का यह पहला लोकसभा चुनाव है, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गुजरात के गांधीनगर से चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का यह आखिरी चुनाव होगा। मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से चुनाव लड़ रहे हैं। इसके आलावा केरल में वायनाड से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लड़ रहे हैं और इस सीट पर भी सबकी निगाहें हैं।;
लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण के लिए आज देशभर में 116 सीटों पर मतदान हो रहा है। लोकसभा चुनाव का तीसरा चरण सात चरणों में से सबसे बड़े चरण है और इस चरण में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। अमित शाह का यह पहला लोकसभा चुनाव है, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गुजरात के गांधीनगर से चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का यह आखिरी चुनाव होगा। मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से चुनाव लड़ रहे हैं। इसके आलावा केरल में वायनाड से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लड़ रहे हैं और इस सीट पर भी सबकी निगाहें हैं।
लोकसभा चुनाव 2019 तीसरा चरण बिहार
आम चुनाव 2019 के तीसरे चरण में बिहार में मतदान हो रहा है। पांच संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों – झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुर और खगडि़या में मतदान होगा। पांच लोकसभा सीटों के लिए 82 उम्मीदवार मैदान में हैं। बिहार के मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 8909263 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे, जिनमें 8899815 आम मतदाता और 9448 सर्विस मतदाता हैं। उल्लेखनीय है कि 8899815 आम मतदाताओं में से 4655306 पुरुष मतदाता, 4244284 महिला मतदाता और 225 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। बिहार में तीसरे चरण के सुचारु मतदान के लिए 9076 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।
लोकसभा चुनाव 2019 तीसरा चरण छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के 7 निर्वाचन क्षेत्रों रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, झांजगिर-चंपा, रायगढ़, कोरवा और सरगुजा में तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरवा सामान्य वर्ग; रायगढ़ और सरगुजा अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित तथा झांजगिर-चंपा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र हैं। सातों संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं की कुल संख्या 1,27,13,816 है, जिनमें से पुरुष मतदाता 64,16,252, महिला मतदाता 62,96,992 और अन्य मतदाताओं की संख्या 572 है। राज्य में तीसरे चरण के मतदान के लिए कुल 15,408 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चरण में कुल 123 उम्मीदवार मैदान में हैं। सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रात: सात बजे से सायं पांच बजे तक होगा।
लोकसभा चुनाव 2019 तीसरे चरण उत्तर प्रदेश
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर 23 अप्रैल को होने वाला मतदान सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव समेत कई दिग्गजों का सियासी भाग्य तय करेगा। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने बताया कि तीसरे चरण में प्रदेश की कुल 10 लोकसभा सीटों मुरादाबाद, रामपुर, सम्भल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली और पीलीभीत के लिये मंगलवार को मतदान होगा। गौरतलब है कि वर्ष 2014 में इनमें से सात सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया था। वहीं मैनपुरी, बदायूं और फिरोजाबाद सीटें सपा के खाते में गयी थीं। तीसरे चरण में 96,20,644 पुरुषों और 81,89,378 महिलाओं समेत कुल 1,78,10,946 मतदाता 120 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस चरण के लिये कुल 12128 मतदान केन्द्र तथा 20120 मतदेय स्थल बनाये गये हैं। इनमें से 4515 मतदेय स्थल संवेदनशील हैं। मतदान की सम्पूर्ण व्यवस्था पर नजर रखने के लिये 1610 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 186 जोनल मजिस्ट्रेट और 358 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किये गये हैं। इसके अलावा 10 सामान्य प्रेक्षक, पांच पुलिस प्रेक्षक, 10 व्यय प्रेक्षक और 47 सहायक व्यय प्रेक्षक तैनात किये गये हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App