Lok sabha Election 2024: कांग्रेस में होगा फेरबदल, Priyanka को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) की तैयारियों के मद्देनजर कांग्रेस (Congress Party) ने अपने संगठन में बदलाव करने का फैसला किया है। राजस्थान और गुजरात समेत कई राज्यों में नए प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को भी बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पढ़िये रिपोर्ट...;
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में लगभग एक साल का समय बाकी है, लेकिन सभी राजनीतिक दलों ने अभी से ही तैयारियां शुरू रखी हैं। इस सिलसिले में कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने भी अपने संगठन में बदलाव करने का फैसला किया है। बता दें कि पहले हिमाचल (Himachal Pradesh) और अब कर्नाटक (Karnataka) में मिली जीत ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है। इन दोनों राज्यों की जीत से उत्साहित कांग्रेस अब 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इस कड़ी में सबसे पहले पार्टी अपने संगठन में बड़ी फेरबदल कर सकती है।
इसके बाद राजस्थान, गुजरात (Gujrat), महाराष्ट्र (Maharashtra), दिल्ली (Delhi), पश्चिम बंगाल (West Bengal), झारखंड (Jharkhand) और तमिलनाडु (Tamilnadu) में जल्द नए प्रदेश अध्यक्ष को नियुक्त किया जा सकता है। इसके अलावा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पार्टी की तरफ से बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। साथ ही बिहार (Bihar), ओडिशा, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और हरियाणा (Haryana) में जल्द ही नए प्रभारी नियुक्त किए जा सकते हैं। दरअसल महाराष्ट्र के पार्टी प्रभारी दिनेश गुंडो राव और तमिलनाडु के प्रभारी एचके पाटिल को हाल ही में कर्नाटक सरकार में मंत्री बनाया गया है।
2023 के अंत में पांच राज्यों में होने वाले हैं चुनाव
साल के अंत में पांच राज्यों राजस्थान (Rajasthan), मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh), छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh), तेलंगाना (Telangana) और मिजोरम (Mizoram) में विधानसभा चुनाव होने हैं। राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच मनमुटाव खुलकर सामने आ गया है। इसके अलावा यहां एक नई कांग्रेस वर्किंग कमेटी चुनी जाएगी, जिसमें युवाओं को मौका दिया जाएगा। यह प्रस्ताव रायपुर (Raipur) के अधिवेशन में पारित हुआ था। इसके अलावा 2024 मेें होने वाले चुनाव के साथ आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh), ओडिशा (Odisha), अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) और सिक्किम (Sikkim) में भी चुनाव होने हैं। जम्मू कश्मीर (Jammu & Kashmir) में परिसीमन का काम पूरा होने के बाद वहां भी चुनाव का कयास लगाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि संगठन में फेरबदल की यह प्रक्रिया 2 से 3 हफ्ते में पूरी की जा सकेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) के पास इन पदों के लिए उम्मीदवारों के नाम पहुंच चुके हैं।
Also read- Loksabha Election 2024: पटना में 23 जून को विपक्ष की बैठक, राहुल और खड़गे भी होंगे शामिल
उत्तर प्रदेश का प्रभार छोड़ सकती हैं प्रियंका
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक दोनों राज्यों में प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने पार्टी की तरफ से जमकर चुनाव प्रचार किया था। दोनों ही राज्यों में कांग्रेस को जीत मिली। माना जा रहा है कि प्रियंका जल्द ही बड़ी भूमिका में नजर आ सकती हैं। इससे पहले उन्हें उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया जा चुका है। हालांकि राज्य में मिली हार के बाद उन्होंने हिमाचल और कर्नाटक चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार किया। ये सब देखते हुए कहा जा रहा है कि प्रियंका उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का प्रभार छोड़ सकती हैं, ताकि वे बाकी चुनावी राज्यों पर ध्यान केंद्रित कर सकें।
Also read- Lok Sabha Election 2024: नोएडा में Nadda ने की टिफिन पर चर्चा, चुनाव को लेकर बनाई ये रणनीति