Lok Sabha Election 2024: यूपी में TMC तो बंगाल में लड़ेगी SP, जानें Nitish यूपी के किस सीट से ठोकेंगे ताल

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस सिलसिले में इंडिया गठबंधन के नेता तालमेल के सहारे दूसरे राज्यों में चुनाव लड़ने की रणनीति बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस बार सपा यूपी से बाहर राजस्थान, हरियाणा, बिहार और बंगाल में चुनाव लड़ सकती है। दूसरी तरफ जदयू और टीएमसी यूपी में अपने प्रत्याशी उतार सकती है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...;

Update: 2023-07-30 07:03 GMT

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव होने में करीब एक साल शेष रह गया है। इस वजह से सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। हाल ही में बेंगलुरु में हुई विपक्षी दलों की दो दिवसीय बैठक के बाद सर्वसम्मति से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उसे इंडिया (INDIA) नाम दिया है, यानि यह 26 विपक्षी दलों का समावेशी गठबंधन है। अब इंडिया ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर, जदयू की तरफ से बिहार सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के यूपी के पूर्वांचल की किसी सीट से लड़ने की बात कही जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडिया गठबंधन में शामिल सभी पार्टियां इस बार अपने गढ़ से बाहर अपनी किस्मत आजमाना चाहती हैं। इसी बहाने वे एक दूसरे से तालमेल भी बिठाना चाहती है और दूसरे राज्यों में खुद का विस्तार भी करना चाहती है। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) अपने पार्टी नेता ललितेश त्रिपाठी (Lalitesh Tripathi) के लिए सपा से उत्तर प्रदेश में एक सीट मांग सकती है। इसके बदले में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पश्चिम बंगाल में अपनी पार्टी के नेता किरणमयी नंदा (Kiranmayee Nanda) के लिए एक सीट मांग सकते हैं। नंदा पश्चिम बंगाल की वाम मोर्चा सरकार में मंत्री भी रहे हैं। इसके अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बारे में कहा जा रहा है कि इस बार वे खुद लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतरने वाले हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि वे पूर्वांचल के मिर्जापुर या फूलपुर से चुनाव लड़ सकते हैं।

Also Read: NDA VS INDIA: विपक्ष के 'इंडिया' का एनडीए के पास तोड़, पीएम मोदी ने बनाई रणनीति

राजस्थान और हरियाणा में भी कांग्रेस से सीट मांग सकती है सपा

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) इस चुनाव में इंडिया गठबंधन से हरियाणा और राजस्थान में भी कुछ सीटें लड़ने के लिए मांग सकते हैं। इसके पीछे सपा नेताओं का तर्क है कि इन दोनों राज्यों में यादव समाज के लोगों की तादाद ज्यादा है। अगर सब कुछ सही रहा तो हरियाणा के रोहतक और गुरुग्राम से समाजवादी पार्टी अपने उम्मीदवार उतार सकती है। इसके अलावा राजस्थान के अलवर, भरतपुर, सीकर और जयपुर देहात सीट पर चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस से बात करेगी। गौरतलब है कि इस समय राजस्थान में इस समय कांग्रेस की सरकार है तो हरियाणा में मुख्य विपक्षी पार्टी भी कांग्रेस है। इसी तरह यूपी से नीतीश कुमार के लड़ने के बदले सपा बिहार में एक सीट की मांग जनता दल यूनाइटेड से करेगी।

Tags:    

Similar News