लोकसभा चुनाव 2019: जानें पांचवें चरण में कौन सी 51 सीटों पर डाले जाएंगे वोट, यहां है पूरी लिस्ट
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पांचवें चरण का चुनाव प्रचार थम चुका है। अब 6 मई सोमवार को 7 राज्यों की 51 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इन 51 सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के लिए काफी कड़ी चुनौती खड़ी है। इस चरण के लिए शनिवार शाम पांच बजे चुनावी प्रचार समाप्त हो गया था।;
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पांचवे चरण का चुनाव प्रचार थम चुका है। अब 6 मई सोमवार को 7 राज्यों की 51 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इन 51 सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के लिए काफी कड़ी चुनौती खड़ी है। इस चरण के लिए शनिवार शाम पांच बजे चुनावी प्रचार समाप्त हो गया था।
इस चरण में 7 राज्य बिहार 5, जम्मू कश्मीर 2, झारखंड 4, मध्य प्रदेश 7 राजस्थान 12, उत्तर प्रदेश 14 और पश्चिं बंगाल में 7 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इस चरण की खास बात यह है कि इस में कई दिग्गज नेताओं की किस्मत दांव पर लगी है।
5वें चरण के वीआईपी नेता
पांचवे चरण में राहुल गांधी, उनकी मां सोनिया गांधी, राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और अर्जुनराम मेघवाल जैसे दिग्गज वीवीआईपी नेता शामिल हैं। इस चरण में भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती है क्यों कि यहां ज्यादातर सीटें भाजपा के पास हैं जिनको बचा कर रखना बहुत जरूरी है।
जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश की रायबरेली में कांग्रेस और अमेठी में भी कांग्रेस के कब्जे वाली सीट हैं तो वहीं बाकी सीटों पर भाजपा का कब्जा है।
वहीं दूसरी तरफ राजस्थान की इन 12 सीटों पर भाजपा का कब्जा है ऐसे में अपनी सीटों को फिर से बचाना एक बड़ी चुनौती होगी। मध्य प्रदेश और बिहार की इन लोकसभा सीटों पर भी भाजपा का कब्जा है। इसलिए भाजपा के लिए इस चरण में जीतना एक बड़ी परीक्षा होगी।
चुनाव 2019 के 5वां चरण में 7 राज्यों के 51 लोकसभा सीटों पर लगभग 8 करोड़ 75 लाख मतदाता 674 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होने वाला है। इस चरण में कुल मतदान के लिए 96 हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
राजस्थान लोकसभा सीटें
लोकसभा चुनाव 2019 के 5वें चरण में राजस्थान में 6 मई को मतदान होगा। इसमें 12 संसदीय क्षेत्रों - गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर में मतदान होगा। गंगानगर, बीकानेर, भरतपुर, करौली-धौलपुर संसदीय क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं जबकि दौसा संसदीय क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। इन 12 लोकसभा सीटों के लिए 16 महिला उम्मीदवारों समेत कुल 134 उम्मीदवार मैदान में हैं।
बिहार लोकसभा सीटें
लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवे चरण में बिहार के पांच संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण तथा हाजीपुर में वोट डाले जायेंगे। पांच लोकसभा सीटों के लिए 6 महिला उम्मीदवार सहित 82 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
जम्मू कश्मीर लोकसभा सीटें
जम्मू-कश्मीर का अनंतनाग देश का एक मात्र संसदीय क्षेत्र है जहां चरण 3, चरण 4 और चरण 5 में मतदान हो रहा है। अनंतनाग (पीसी-3) में 4 जिले आते हैं अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां और पुलवामा। उपर्युक्त आंकड़ें शोपियां, पुलवामा तथा लेह व करगिल जिलों के हैं जहां 6 मई को मतदान होगा।
7 राज्यों की 51 सीटों पर यहां होगी वोटिंग
1. बिहार - मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारन, हाजीपुर, सीतामढ़ी
2. जम्मू-कश्मीर - लद्दाख, अनंतनाग (सिर्फ शोपियां जिले में वोटिंग वैसे यहां 3 चरणों में वोटिंग हो रही है।)
3. झारखंड - कोडरमा, रांची, खूंटी, हजारीबाग
4. मध्य प्रदेश - टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, बैतूल
5. राजस्थान - दौसा, नागौर, गंगानगर, बीकानेर, चुरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली धौलपुर
6 .उत्तर प्रदेश - फिरोजाबाद, धौरहरा, सीतापुर, माेहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, बहराइच, कैसरगंज, गोंडा
7. पश्चिम बंगाल : बंगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलुबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली, आरामबाग
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App