अमित शाह बोले- भगवा आतंकवाद शब्द के जन्मदाता दिग्विजय सिंह के खिलाफ साध्वी प्रज्ञा लड़ेंगी चुनाव

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट कर दिग्विजय सिंह को भगवा आतंकवाद शब्द का जन्मदाता कहा है।;

Update: 2019-04-17 15:45 GMT

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट कर दिग्विजय सिंह को भगवा आतंकवाद शब्द का जन्मदाता कहा है। अमित शाह लिखा कि राहुल गांधी और कांग्रेस देश को सुरक्षित नहीं कर सकते वो तो बस हिंदू आतंकवाद और भगवा आतंकवाद बोलकर पूरी दुनिया में हिंदू धर्म को बदनाम कर सकते हैं। भाजपा ने तय किया है कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को भगवा आतंकवाद शब्द के जन्मदाता दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारेगी।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक अमित शाह ने यह भी कहा है कि समझौता एक्सप्रेस पे जो हमला हुआ, उन्होंने (कांग्रेस) कहा हिन्दू आतंकी है, भगवा आतंकवाद है, और साधू, साध्वियों को जेल में डाला.... साध्वी प्रज्ञा ठकुर को 'भगवा आतंक' शब्द के जन्मदाता दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल से चुनाव लड़ने का काम करने वाली हैं।


बता दें कि आज साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं हैं। भाजपा ने मध्य प्रदेश में भोपाल से कांग्रेस के दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News