पश्चिम बंगाल में भाजपा के दो प्रत्याशियों के घर तोड़-फोड़, टीएमसी पर लगाया आरोप

पश्चिम बंगाल के दम दम से भाजपा प्रत्याशी समिक भट्टाचार्य के कार्यालय में तोड़-फोड़ की गई है। भाजपा सदस्यों पर भी हमला किया गया।;

Update: 2019-04-19 11:46 GMT

पश्चिम बंगाल के दम दम से भाजपा प्रत्याशी समिक भट्टाचार्य के कार्यालय में तोड़-फोड़ की खबर सामने आ रही है। इसके अलावा भाजपा सदस्यों पर भी हमला किया गया है। भाजपा नेता चंडी चरण को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिक जानकारी का इंतजार है।

इसके अलावा हुगली से भाजपा उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी के घर पर भी कुछ बदमाशों ने तोड़-फोड़ की है। तोड़-फोड़ से घर के सामान की क्षति हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भाजपा इन दोनों मामलों में टीएमसी कार्यकर्ताओं पर आरोप लगा रही है। भाजपा का कहना है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं को ऐसा करने के लिए कहा गया था।

बता दें कि इससे पहले भी 30 मार्च की रात को भाजपा समर्थकों पर हमला हुआ था। यह हमला तब हुआ जब वे चुनाव प्रचार करके घर लौट रहे थे। इस दौरान हमलावरों ने हाथापाई की और गाड़ी के शीशे भी तोड़ डाले। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News