लोकसभा चुनाव 2019 : भाजपा ने सनी देओल को गुरदासपुर और किरण खेर को चंडीगढ़ से टिकट दिया

भारतीय जनता पार्टी ने आज लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपने उम्मीदवारों की 26 वीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में भाजपा ने चंडीगढ़ और पंजाब से तीन उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।;

Update: 2019-04-23 14:58 GMT

भारतीय जनता पार्टी ने आज लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपने उम्मीदवारों की 26 वीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में भाजपा ने चंडीगढ़ और पंजाब से तीन उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।

अभिनेता से राजनेता बने सनी देओल को गुरदासपुर, सोमप्रकाश को होशियारपुर और किरन खेर को चंडीगढ़ से चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें कि सनी देओल ने आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। जिसके बाद अटकलें शुरू हो गई थी कि भाजपा सनी देओल को गुरदासपुर से चुनावी मैदान में उतार सकती है। 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सनी देओल के पिता धर्मेंद्र 2004 में बीकानेर से भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीते थे। वहीं हेमामालिनी 2014 में मथुरा से भाजपा के टिकट पर सांसद चुनी गई थीं। भाजपा ने इस बार भी हेमामालिनी को मथुरा से उम्मीदवार बनाया है। विनोद खन्ना गुरदासपुर से चार बार सांसद रहे थे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News