लोकसभा चुनाव 2019: छठे चरण का चुनाव प्रचार थमा, जानें किन 59 सीटों पर होगा मतदान
2019 के लोकसभा चुनाव के छठे चरण का चुनाव प्रचार शुक्रवार शाम 5 बजे थम गया है। छठे चरण में 7 राज्यों की 59 सीटों पर 12 मई रविवार को वोटिंग होगी। अब तक पांच चरण पूरे हो चुके हैं और इसके बाद सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग 19 मई को होगी।;
2019 के लोकसभा चुनाव के छठे चरण का चुनाव प्रचार शुक्रवार शाम 5 बजे थम गया है। छठे चरण में 7 राज्यों की 59 सीटों पर 12 मई रविवार को वोटिंग होगी। अब तक पांच चरण पूरे हो चुके हैं और इसके बाद सातवां और आखिरी चरण की वोटिंग 19 मई को होगी।
छठा चरण सबसे ज्यादा दिल्ली को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं इस चरण में 7 राज्यों बिहार की 8, हरियाणा की 10, झारखंड की 4, मध्य प्रदेश की 8, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की 8 और दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। इस चरण में सबसे ज्यादा सीटें उत्तर प्रदेश राज्य से हैं।
जानें 7 राज्यों की 59 सीटें कौन सी हैं...
1. बिहार की 8 लोकसभा सीटें वाल्मीकि नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शेओहार, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज पर मतदान होगा।
2. हरियाणा की 10 लोकसभा सीट अंबाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, हिसार, कर्नल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी–महेन्द्रगढ़, गुड़गांव और फरीदाबाद में वोटिंग होगी।
3. झारखंड की 4 लोकसभा सीटों गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर और सिंघभूम पर मतदान होगा।
4. मध्य प्रदेश में 8 लोकसभा सीटों मोरेना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ पर भी वोटिंग होगी।
5. उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, डोमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही पर भी 12 मई को ही मतदान होगा।
6. पश्चिम बंगाल में छठे चरण के तहत 8 सीटों तमलुक, कांथी, घटल, झारग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुरा, और बिष्णुपुर पर वोटिंग होगी.
7. दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों चांदनी चौक, नई दिल्ली, नर्थ ईस्ट दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, वेस्ट दिल्ली और साउथ दिल्ली पर वोट डाले जाएंगे।
बता दें कि 2 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। छठे चरण में 2 करोड़ 53 हजार मतदाता वोट करेंगे और वहीं 177 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। वहीं इस चरण में कुल 16 हजार 998 पोलिंग सेंटर और 29 हजार 076 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। अब तक 543 सीटों में से 425 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है।
मतदान का चरण वोटिंग प्रतिशत
पहला चरण - 69.50
दूसरा चरण - 69.44
तीसरा चरण - 68.40
चौथा चरण - 65.51
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App