लोकसभा चुनाव 2019 : पश्चिम बंगाल में चुनवी हिंसा, BJP-TMC कार्यकर्ताओं के बीच बमबाजी, एक घायल
लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवे चरण में सात राज्यों की 51 सीटों पर आज मदतान हो रहा है। पश्चिम बंगाल में सात लोकसभा सीटों पर मतदान चल रहा है, लेकिन बीते चार चरणों की तरह इस पांचवें चरण में भी बंगाल में चुनावी हिंसा देखने को मिली।;
लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवे चरण में सात राज्यों की 51 सीटों पर आज मदतान हो रहा है। पश्चिम बंगाल में सात लोकसभा सीटों पर मतदान चल रहा है, लेकिन बीते चार चरणों की तरह इस पांचवें चरण में भी बंगाल में चुनावी हिंसा देखने को मिली।
मतदान के दौरान राज्य के नदिया जिले के बनगांव में भाजपा (BJP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ताओं के बीच बमबाजी हो गई। इस घटना में एक शख्स के घायल होने की खबर मिली है। इस झड़प के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।
वहीं हुगली और हावड़ा से भी हिंसा की खबरें आई हैं। बैरकपुर में कार्यकर्ताओं की झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने वहां फिर से मतदान की मांग की है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App