लोकसभा चुनाव : कांग्रेस ने जारी की 3 और उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसको कहां से उतारा
लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के लिए उम्मीदवारों की एक और नई लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में तीन जगह से उम्मीदवारों को उतारा है।;
लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के लिए उम्मीदवारों की एक और नई लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में तीन जगह से उम्मीदवारों को उतारा है।
कांग्रेस के ट्वीट के मुताबिक, लखनऊ सीट से राजनाथ सिंह के खिलाफ आचार्य प्रमोद कृष्णम को उतारा है तो वहीं दूसरी तरफ सपा बसपा गठबंधन की तरफ से शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा को भी समाजवादी पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।
Congress Central Election Committee announces candidate for ensuing elections to the Lok Sabha. pic.twitter.com/KpdMlDbsDx
— Congress (@INCIndia) April 16, 2019
वहीं दूसरी तरफ कैसरगंज (यूपी) से विनय कुमार पांडे और इंदौर (मध्य प्रदेश) से पंकज संघवी को पार्टी ने टिकट दिया है। इन दिनों सीटों पर अलग अलग चरणों में मतदान होना है।
ये है तीन नाम और लोकसभा सीटें
लखनऊ से आचार्य प्रमोद कृष्णम
कैसरगंज (यूपी) से विनय कुमार पांडे
इंदौर (मध्य प्रदेश) से पंकज संघवी
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App