सिद्धू के बिगड़े बोल, मुसलमानों एकजुट होकर कांग्रेस को वोट देना, मोदी सुलट जाएगा

कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को बिहार की कटिहार लोकसभा सीटे के लिए एक चुनावी रैली में विवादित बयान दिया है। नवजोत सिंह ने कहा कि आप की ऐसी लोकसभा है जहां अल्पसंख्यक भी बहुसंख्यक है, इसलिए आप अगर एकजुटता दिखाएंगे तो तारिक अनवर को कोई नहीं हरा सकता है।;

Update: 2019-04-16 08:49 GMT

कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को बिहार के कटिहार लोकसभा में एक चुनावी रैली में विवादित बयान दिया है। बलरामपुर विधानसभा में आयोजित इस रैली में नवजोत सिंह ने कहा कि आप की ऐसी लोकसभा है जहां अल्पसंख्यक भी बहुसंख्यक है, इसलिए आप अगर एकजुटता दिखाएंगे तो तारिक अनवर को कोई नहीं हरा सकता है।

अपने भाषण में आगे बोलते हुए सिद्धू ने कहा कि यहां जातपात में बांटने की राजनीति हो रही है, मैं अपने मुस्लिम भाईयों को एक ही बात कहने आया हूं, आपका ऐसा क्षेत्र है जहां आप अल्पसंख्यक बनकर नहीं बहुसंख्यक बनकर रहो, इस क्षेत्र में आपका वर्चस्व 62 फीसदी है औैर भाजपा वाले आपको बांटने का प्रयास करेंगे।

सिद्धू ने ओवैसी को आड़े हाथों लेते हुए जनता से बोले, मैं आपको चेतावनी देने आया हूं मुस्लिम भाईयों, ये बांट रहे हैं आपको, ये यहां ओवैसी जैसे लोगों को लाकर एक नई पार्टी साथ में खड़ी करके आप लोगों का वोट बांट के जीतना चाहते हैं। अगर तुम लोग इकट्ठे हुए, एकजुट होके वोट डाला तो मोदी सुलट जाएगा। 

आप इकट्ठे रहें तो कांग्रेस को दुनिया को कोई ताकत नहीं हरा सकती। कटियार लोकसभा में आयोजित रैली में सिद्धू ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उनकी तुलना फेंकू से की। भाजपा पर जमकर जुबानी हमला किया।

बदजुबानी की चल रही बयार

लोकसभा चुनाव 2019 में जनमत को अपने पक्ष में करने के लिए प्रचार के साथ-साथ जुबानी वार भी तेजी से हो रहा है। आजम खान ने जयाप्रदा को लेकर बेहद निंदनीय टिप्पणी की। मायावती ने भी मुसलमानों को कहीं न बहकने के बजाय गठबंधन को वोट करने को बोल रही थी। फतेहपुर सीकरी से बसपा के प्रत्याशी ने कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर को दौड़ा-दौड़ाकर मारने की बात कही तो हिमाचल प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष सतपाल कांग्रेस के अध्यक्ष को सीधे गाली दे रहे हैं। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News