राजस्थान के करौली में गरजे पीएम मोदी, बोले- कांग्रेस कह रही, चुनाव के वक्त ही मसूद अजहर आतंकी घोषित क्यों

लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान राजस्थान के करौली में पीएम मोदी पांचवे चरण के मतदान के लिए एक चुनावी रैली को संबोधित किया।उन्होंने चारों राज्यों में फैनी चक्रवात को लेकर को लेकर कहा कि हम वहां नजर बनाएं हुए हैं। इस दौरान पीएम मोदी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधे।;

Update: 2019-05-03 07:38 GMT

लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान राजस्थान के करौली में पीएम मोदी पांचवे चरण के मतदान के लिए एक चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने चारों राज्यों में फैनी चक्रवात को लेकर को लेकर कहा कि हम वहां नजर बनाएं हुए हैं। इस दौरान पीएम मोदी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधे।

पीएम मोदी के चुनावी जनसभा की मुख्य बातें...

- कांग्रेस वाले 20वीं सदी में जिस तरह के खेल खेलते थे वैसे ही 21वीं में भी खेल रहे हैं। लेकिन उन्हें मालूम नहीं है कि 20वीं सदी में उन्हें मोदी नहीं मिला था । लेकिन अब ये मोदी है उनके सारे खेलों को जानता है।

- कांग्रेस वालों ये समझ लो कि कोई चूक हो जाए तो देश उसे माफ कर सकता है। लेकिन ये देश विश्वासघात को कभी माफ नहीं कर सकता। आपने विश्वासघात किया है, झूठ बोला है।

- कांग्रेस को किसानों के फायदे में अपना नुकसान दिख रहा है। केंद्र सरकार, किसानों के खाते में पैसे जमा कराने के लिए यहां की सरकार से उनके नामों की लिस्ट मांग रही है। लेकिन यहां की कांग्रेस सरकार आनाकानी कर रही है।

- अगर कांग्रेस वाले गलती से भी आपके वहां वोट मांगने आयें, तो उन्हें एक छोटा सा रुमाल दे देना और कहना कि यार रोते क्यों हो, ये लो आंसू पोंछने के काम आयेगा। सारे कांग्रेसी रो रहे हैं कि मोदी ने ये किया मोदी ने वो किया।

- जब भारत अंतरिक्ष में सैटेलाइट को मारने वाली मिसाइल का परीक्षण करता है तो भी कांग्रेस कहती है ये मोदी ने अपने फायदे के लिए करवाया।

- जब हजारों करोड़ लूटने वाले को ब्रिटेन की सरकार भारत भेजने के लिए तैयार हो जाती है, तो भी कांग्रेस कहती है कि ये मोदी ने अपने फायदे के लिए करवाया।

- जिस हेलीकॉप्टर घोटाले में नामदार का परिवार फंसा है, उसके सबसे बड़े राजदार को भारत रातों रात उठवा कर अपने यहां ले आता है, तो कांग्रेस कहती है कि ये मोदी ने अपने फायदे के लिए किया है।

- कांग्रेस को लगता है कि मोदी सब अपने फायदे के लिए करा रहा है। कांग्रेस अपने फायदे और नुकसान के अलावा और कुछ सोच भी नहीं सकती।

- पहले संयुक्त राष्ट्र को कांग्रेस से पूछना चाहिए था कि मैडम जी, नामदार जी, आप लोग जिन्हें 'जी' या 'साहब' कह कर बुलाते हैं, उन्हें हम अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित कर दें क्या? आपको कोई दिक्कत तो नहीं होगी।

- देश की सुरक्षा की बेहतर स्थिति कांग्रेस को पसंद नहीं आ रही। मसूद अजहर के अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित होने की खुशी मनाने के बजाए कांग्रेस खुद का मजाक बना रही है। कांग्रेस कहती है कि चुनाव के समय ऐसा क्यों हुआ। ये क्या मोदी की कैबिनेट ने फैसला लिया है?

- कांग्रेस को परेशानी है कि चुनाव चल रहे हैं और अबू धाबी, UAE मोदी को अवार्ड देता है। कांग्रेस को परेशानी है कि चुनाव चल रहे हैं और रूस मोदी को अवार्ड दे रहा है।

- इस बार भी चुनाव चल रहा है, नवरात्रि हुई, रामनवमी हुई, हनुमान जयंती हुई, रमजान आने वाले हैं और IPL भी चल रहा है। पहले पूंछ दबाकर भाग जाने वाली सरकार थी, और ये मोदी सीना तान के जाता है। IPL होगा और डटकर होगा। आप गोली चलाओगे तो मोदी गोला चलाएगा।

- आज तक दो बार ही ऐसा हुआ है जब हिंदुस्तान में लोकप्रिय IPL हिंदुस्तान में नहीं खेला गया। ये 2009 और 20014 में हुआ। तबकी सरकार आतंकवादियों से कांपती थी। आतंकवाद से निपटने का उनमें दम नहीं था। तब उन्होंने कह दिया कि चुनाव की वजह से हम IPL नहीं करेंगे।

- आज तक दो बार ही ऐसा हुआ है जब हिंदुस्तान में लोकप्रिय IPL हिंदुस्तान में नहीं खेला गया। ये 2009 और 20014 में हुआ। तबकी सरकार आतंकवादियों से कांपती थी। आतंकवाद से निपटने का उनमें दम नहीं था। तब उन्होंने कह दिया कि चुनाव के की वजह से हम IPL नहीं करेंगे।

- 2008 जनवरी में यूपी के रामपुर में CRPF कैंप पर हमला हुआ। उन्होंने मई में जयपुर में बम धमाके किए। बाद में उन्होंने, जुलाई में बेंगलुरू में सीरियल बम धमाके किए। फिर उन्होंने दिल्ली में सिर्फ सितंबर महीने में दो अलग-अलग आतंकी हमले किए।

- जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तो आतंकी हमले रोजाना की बात थे। कोई भी शहर कांग्रेस के कार्यकाल में सुरक्षित नहीं था। 2008 में मुंबई में आतंकवादियों ने हमला किया। अगर सिर्फ 2008 की ही बात करे तो, वो न तो पहला आतंकी हमला था और न ही आखिरी।

- सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान और आतंकवादियों के मंसूबों पर ये तीसरी बड़ी स्ट्राइक हुई है। अब आप बताइए पाकिस्तान की हेकड़ी निकली है या नहीं?

- आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। दो दिन पहले ही भारत के बहुत बड़े दुश्मन मसूद अजहर को दुनिया की सबसे बड़ी संस्था ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किया है। पाकिस्तान में बैठा आतंकियों का ये आका कई बरसों से भारत को घाव पर घाव दे रहा था।

- पीएम ने रैली के दौरान कहा कि पांच वर्ष पहले पूरे देश ने, राजस्थान ने एक भरोसे के साथ अपने इस सेवक को देश के लिए काम करने का अवसर दिया था। राष्ट्रवाद से ओत-प्रोत इस माटी के एक-एक जन ने सभी की सभी सीटें भाजपा को दी थीं, ये सोचकर कि भारत की धाक दुनिया में हो।

- पीएम ने रैली के दौरान कहा कि कल ही हम इस चक्रवात से जूझ रहे राज्यों के लिए 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि जारी कर चुके हैं। NDRF, कोस्टगार्ड, भारतीय नौसेना और थल सेना पूरी मुस्तैदी के साथ प्रशासन के साथ जुटी हुई हैं।

- रैली के दौरान कहा कि आज जब हम सब यहां एकत्रित हुए हैं तो उस समय देश के पूर्वी और दक्षिणी तट पर रहने वाले लाखों परिवार भीषण चक्रवात का सामना कर रहे हैं। ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुदुच्चेरी की सरकारों के साथ केंद्र सरकार लगातार संपर्क में है।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News