लोकसभा चुनाव 2019 : वाराणसी सीट का समीकरण

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने इशारो में बताया कि प्रियंका चुनाव लड़ने की पूरी काबिलियत रखती हैं और अगर पार्टी का आलाकमान चाहेगा तो उन्हें वाराणसी लोकसभा सीट से पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ उतारा जा सकता है।;

Update: 2019-04-16 13:01 GMT

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राजनीति में पूरी तरह सक्रिय प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की सम्भावनाएं अभी एकदम खत्म नहीं हुई हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने इशारो में बताया कि प्रियंका चुनाव लड़ने की पूरी काबिलियत रखती हैं और अगर पार्टी का आलाकमान चाहेगा तो उन्हें वाराणसी लोकसभा सीट से पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ उतारा जा सकता है।

प्रियंका गांधी को प्रत्याशी बनाने से पहले कांग्रेस पार्टी वाराणसी में प्रत्याशी उतार चुकी पार्टियों से सम्पर्क साध रही है वह किसी आपाधापी का शिकार होकर प्रियंका को प्रत्याशी नहीं बना सकती। खबरे ये भी हैं कि कांग्रेस बनारस की जमीनी हकीकत समझने में लगी है।

2014 लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी ने बनारस में एकतरफा जीत दर्ज की थी। उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रमुख व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 3 लाख से ज्यादा मतों से हराया था। पीएम मोदी की लोकप्रियता में अभी फिलहाल किसी तरह की कमी नहीं दिखाई देती।

पीएम मोदी 26 अप्रैल को नामांकन कर सकते हैं। वाराणसी लोकसभा सीट पर सातवें चरण में यानी 19 मई को मतदान होंगे। वोटों की गिनती 23 मई को होगी।   

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News