वाराणसी से चुनाव लड़ने पर बोलीं प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष देंगे मौका, मुझे होगी खुशी

लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच एक बार फिर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वाराणसी सीट से चुनाव लड़ने पर बड़ा बयान दिया है।;

Update: 2019-04-21 11:00 GMT

लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच एक बार फिर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वाराणसी सीट से चुनाव लड़ने पर बड़ा बयान दिया है।

मीडिया से बातचीत के दौरान प्रियंका गांधी से पूछा गया कि क्या आप वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि अगर कांग्रेस अध्यक्ष मुझसे चुनाव लड़ने के लिए कहते हैं, तो मुझे खुशी होगी।

जानकारी के लिए बता दें इन दिनों प्रिंयका गांधी केरल के वायनाड दौरे पर हैं जहां उन्होंने बीदे दिन एक रैली को संबोधित किया तो वहीं आज रविवार को वो शहीद जवान के परिवार के घर गईं और मुलाकात की।

आज शाम 5 बजे से तीसरे चरण का चुनाव प्रचार थम जाएगा। लोकसभा चुनाव का तीसरे चरण 23 अप्रैल 2019 को होना है। जिसमें 16 राज्यों की 117 सीटों पर वोटिंग होगी।

इस चरण में कर्नाटक की 14, केरल की सभी 20, महाराष्ट्र की 14, ओडिशा की 6, उत्तर प्रदेश की 10, पश्चिम बंगाल की 5, असम की 4, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 7, गुजरात की सभी 26, गोवा की 2, जम्मू कश्मीर की 1, दादरा-नगर हवेली की 1, दमन व दीव- 1 सीट पर चुनाव होगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News