लोकसभा चुनाव 2019 : असम के सिल्चर में रोड शो कर रही हैं प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज असम के सिलचर में अपना पहला रोड शो शुरू कर दिया है;
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज असम के सिलचर में अपना पहला रोड शो शुरू कर दिया। यह उनका पूर्वी भारत में पहला दौरा है। इससे पहले प्रिंयका राहुल गांधी के साथ रोड शो में दिखी है और पार्टी के लिए प्रचार किया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस महासचिव और कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को असम पहुंची और उसके बाद सिलचर लोकसभा सीट के उम्मीदवार के लिए वोट मांग रही हैं।
Assam: Congress General Secretary for eastern UP, Priyanka Gandhi Vadra campaigns for party's MP candidate from Silchar parliamentary constituency Sushmita Dev. pic.twitter.com/aZwB0sQHe1
— ANI (@ANI) April 14, 2019
प्रियंका का रोड शो पहली बार यूपी से बाहर हो रहा है। कांग्रेस ने उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी है। प्रियंका महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव के प्रचार के लिए रोड शो में शामिल होंगी।
बता दें कि प्रिंयका से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी असम को दौरा कर चुके हैं। वो सुष्मिता देव के प्रचार के लिए रैली कर चुके हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App