राम माधव का कांग्रेस पर हमला, बोले- भगवा आतंक UPA का किया धरा

भाजपा महासचिव राम माधव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हिन्दूओं पर भगवा आतंक और हिंदू आतंक का आरोप यूपीए का ही किया धरा है। भगवा आतंक जैसी चीज कभी मौजूद नहीं थी और न ही अभी मौजूद है।;

Update: 2019-04-18 13:11 GMT

भाजपा महासचिव राम माधव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हिन्दूओं पर भगवा आतंक और हिंदू आतंक का आरोप यूपीए का ही किया धरा है। भगवा आतंक जैसी चीज कभी मौजूद नहीं थी और न ही अभी मौजूद है। कुछ लोगों को गलत तरीके से जेल में डाल दिया गया। किसी के खिलाफ महज आरोप होने की वजह से उसको उम्मीदवार बनाने की संवैधानिक वैधता पर कोई सवाल नहीं उठा सकता है।

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को प्रत्याशी बनाए जाने का निर्णय मध्य प्रदेश इकाई द्वारा लिया गया है। वे दिग्विजय सिंह जैसे व्यक्ति के लिए चुनौती हैं। आगे माधव ने दिग्विजय सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे हिन्दूओं को बदनाम करने के लिए जिम्मेदार हैं। उन्हीं ने पूरे देश में हिन्दू आतंक के नाम का प्रोपोगेंडा फैलाया।

राम माधव ने महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला के प्रज्ञा ठाकुर वाले बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें केवल आतंकवादियों के लिए चिंता है और देश के सामान्य नागरिकों के लिए नहीं। आप खुद देख सकते हैं कि महबूबा का आतंकवादियों को लेकर किस तरह पेश आती हैं। प्रज्ञा जी पर उनकी आलोचना का कोई अर्थ नहीं है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News