लोकसभा चुनाव 2019: साध्वी प्रज्ञा को लेकर उमा भारती का बयान, बोलीं- वो महान संत, उनसे मेरी तुलना ना करें

लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने इस बार कई नए चेहरों को मौका दिया है। इस लिस्ट में मालेगांव आरोपी साध्वी प्रज्ञा को भाजपा ने भोपाल सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।;

Update: 2019-04-28 04:41 GMT

लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने इस बार कई नए चेहरों को मौका दिया है। इस लिस्ट में मालेगांव आरोपी साध्वी प्रज्ञा को भाजपा ने भोपाल सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।

इसी बीच केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता उमा भारती से मीडिया ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के मध्य प्रदेश की राजनीति में कदम रखने पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि वो एक महान संत हैं, मेरी उनसे तुलना ना करें आगे कहा कि मैं सिर्फ एक साधारण और मूर्ख प्राणी हूं।

बता दें कि मीडिया की तरफ से सवाल पूछा गया कि क्या मध्य प्रदेश में उमा भारती का स्थान साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ले रही हैं? जिसके दौरान उन्होंने साध्वी से अपनी तुलना ना करने के लिए कहा।

इस बार मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह को कांग्रेस ने भोपाल सीट से चुनावी मैदान में उतारा है वहीं उनके खिलाफ भाजपा ने हिंदुवादी नेता साध्वी प्रज्ञा को उतारा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News