Lok Sabha Elections Phase 2 Live : दूसरे चरण में कांग्रेस ने शेयर की ये तस्वीर, दिया ये मैसेज
2019 के लोकसभा चुनाव के लिए 13 राज्यों की 97 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोट किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक फोटो शेयर की है।;
2019 के लोकसभा चुनाव के लिए 13 राज्यों की 97 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोट किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक फोटो शेयर की है।
कांग्रेस ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि आपका वोट केवल आपका अधिकार नहीं है, यह आपकी शक्ति है। पार्टी के लिए वोट और बदलाव के लिए अपनी ताकत का इस्तेमाल करें। एकता, न्याय और समानता का प्रतिनिधित्व के लिए वोट करें।
Your vote is not only your right, it is your power. Use your power for change & vote for the party that represents unity, justice & equality. #VoteNyayVoteCongress pic.twitter.com/1EUhZHHIvg
— Congress (@INCIndia) April 18, 2019
लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण के लिए आज 13 राज्यों की 97 लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। दूसरा चरण में 13 राज्यों की जिन 97 सीटों पर चुनाव होना है उनमें असम की 5, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 3, जम्मू-कश्मीर की 2, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 10, मणिपुर की 1, ओडिशा की 5, तमिलनाडु की 39, त्रिपुरा की 1, उत्तर प्रदेश की 8, पश्चिम बंगाल की 3 और पुद्दुचेरी की 1 सीट पर मतदान हो रह है।
दूसरे चरण के चुनाव में 211 राष्ट्रीय दलों, 109 राज्य और 399 गैर पंजीकृत दलों के अलावा सर्वाधिक 925 निर्दलीय समेत कुल 1644 उम्मीदवार अपनी सियासी किस्मत आजमाने उतरे हैं। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौडा, तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों और पांच केंद्रीय मंत्रियों के अलावा आठ पूर्व केंद्रीय मंत्रियों के सामने भी सियासी साख बचाने की चुनौती होगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App