लोकसभा चुनाव 2019: राजनाथ सिंह का कांग्रेस पर हमला, बोले- कांग्रेस मुक्त होने पर ही गरीबी से मुक्त होगा भारत

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के घोषाणा पत्र में गरीबी मिटाने के वादे का उपहास उड़ाते हुए कहा कि भारत कांग्रेस मुक्त होने पर ही गरीबी से मुक्त हो पाएगा।;

Update: 2019-04-18 09:49 GMT

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के घोषाणा पत्र में गरीबी मिटाने के वादे का उपहास उड़ाते हुए कहा कि भारत कांग्रेस मुक्त होने पर ही गरीबी से मुक्त हो पाएगा।

हावड़ा जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू के दिनों से ही कांग्रेस गरीबी मिटाने का वादा कर रही है। उन्होंने कहा कि अब, राहुल गांधी यह वादा कर रहे हैं। तथ्य यह है कि देश कांग्रेस मुक्त होने पर ही गरीबी से मुक्त होगा।

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोलते हुए सिंह ने आरोप लगाया कि राज्य में उसके शासन के अधीन लोकतंत्र का अस्तित्व समाप्त हो गया है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का बंगाल में कोई अस्तित्व नहीं है। विपक्षी दलों के साथ जिस तरह हिंसा की जा रही है, क्या यह लोकतंत्र की निशानी है? बंगाल में हम लोकतंत्र बहाल होने तक अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

तृणमूल कांग्रेस के मा, माटी और मानुष नारे पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, तृणमूल के शासन में मां, मातृभूमि और लोग सभी पीड़ित हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News