लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2019 : अमित शाह ने विपक्ष पर दागे छह बड़े सवाल

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मतदान संपन्न हो चुके हैं और 23 मई को नतीजे भी आ जाएंगे। इस बीच विभिन्न चैनलों और एजेंसियों ने एग्जिट पोल्स जारी कर दिए हैं। एग्जिट पोल के अनुसार एक बार फिर देश में मोदी सरकार की वापसी हो सकती है।;

Update: 2019-05-22 11:48 GMT

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मतदान संपन्न हो चुके हैं और 23 मई को नतीजे भी आ जाएंगे। इस बीच विभिन्न चैनलों और एजेंसियों ने एग्जिट पोल्स जारी कर दिए हैं। एग्जिट पोल के अनुसार एक बार फिर देश में मोदी सरकार की वापसी हो सकती है। हालांकि मतगणना से पहले ही विपक्ष ने ईवीएम पर सवाल उठा दिया है। इसी सिलसिले में मतगणना से पहले ईवीएम के वीवीपैट से मिलान को लेकर 22 विपक्षी दलों की मांग को चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने विपक्ष पर निशाना साधा है और छह सवाल भी दागे हैं।

अमित शाह ने विपक्ष पर दागे छह सवाल

अमित शाह ने कहा कि हार से बौखलाई यह 22 पार्टियां देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवालिया निशान उठा कर विश्व में देश और अपने लोकतंत्र की छवि को धूमिल कर रही है। मैं इन सभी पार्टियों से कुछ प्रश्न पूछना चाहता हूं।

प्रश्न-1 : EVM की विश्वसनीयता पर प्रश्न उठाने वाली इन अधिकांश विपक्षी पार्टियों ने कभी न कभी EVM द्वारा हुए चुनावों में विजय प्राप्त की है। यदि उन्हें EVM पर विश्वास नहीं है तो इन दलों ने चुनाव जीतने पर सत्ता के सूत्र को क्यों सम्भाला?

प्रश्न-2 : देश की सर्वोच्च अदालत ने तीन से ज्यादा PIL का संज्ञान लेने के बाद चुनावी प्रक्रिया को अंतिम स्वरूप दिया है। जिसमें की हर विधानसभा क्षेत्र में पांच VVPAT को गिनने का आदेश दिया है। तो क्या आप लोग सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर भी प्रश्नचिन्ह लगा रहे है?

प्रश्न-3 : मतगणना के सिर्फ दो दिन पूर्व 22 विपक्षी दलों द्वारा चुनावी प्रक्रिया में परिवर्तन की मांग पुर्णतः असंवैधानिक है क्योंकि इस तरह का कोई भी निर्णय सभी दलों की सर्वसम्मति के बिना सम्भव नहीं है।

प्रश्न-4 : विपक्ष ने EVM के विषय पर हंगामा छः चरणों का मतदान समाप्त होने के बाद शुरू किया। एक्जिट पोल के बाद यह और तीव्र हो गया। एक्जिट पोल EVM के आधार पर नहीं बल्कि मतदाता से प्रश्न पूछ कर किया जाता है। अतः एक्जिट पोल के आधार पर आप EVM की विश्वसनीयता पर कैसे प्रश्न उठा सकते है?

प्रश्न-5 : EVM में गड़बड़ी के विषय पर प्रोएक्टिव कदम उठाते हुए चुनाव आयोग ने सार्वजनिक रूप से चुनौती देकर इसके प्रदर्शन का आमंत्रण दिया था। परन्तु उस चुनौती को किसी भी विपक्षी दल ने स्वीकार नहीं किया।

प्रश्न-6 : कुछ विपक्षी दल चुनाव परिणाम अनुकूल न आने पर 'हथियार उठाने' और "खून की नदिया बहाने" जैसे आपत्तिजनक बयान दे रहे है। विपक्ष बताये कि ऐसे हिंसात्मक और अलोकतांत्रिक बयान के द्वारा वह किसे चुनौती दे रहा है?

इसके बाद अमित शाह ने कहा कि EVM पर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे प्रश्न सिर्फ भ्रान्ति फैलाने का प्रयास है, जिससे प्रभावित हुए बिना हम सबको हमारे प्रजातांत्रिक संस्थानों को और मजबूत करने का प्रयास करना चाहिए।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News