Election Results 2019 : भाजपा की जीत पर बोले ओवैसी, गोडसे को देशभक्त कहने वाली पार्टी जीत गई

Election Results 2019 : हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी व भाजपा की प्रचंद जीत पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गोडसे को देशभक्त कहने वाली पार्टी जीत गई।;

Update: 2019-05-24 06:55 GMT

लोकसभा चुनाव के परिणाम लगभग लगभग पूरे आ चुके हैं। इस बार फिर साल 2014 की तरह जनता ने पीएम मोदी पर विश्वास जताते हुए प्रचंड बहुमत दिया है। मध्य रात्रि के बाद घोषित किये गये 458 सीटों के परिणामों में से भाजपा ने 272 के जादुई आंकड़े को छूकर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है।

वहीं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 348 सीटें जीत सका। भाजपा ने 31 अन्य सीटों पर बढ़त बना रखी है। धीरे-धीरे विपक्ष के नेताओं का बयान आना शुरू हो गया है।

हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी व भाजपा की प्रचंद जीत पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गोडसे को देशभक्त कहने वाली पार्टी जीत गई। भाजपा हिंदू व राष्ट्रवाद के दम पर चुनाव में जीत दर्ज की है।

भाजपा हिंदुत्वकार्ड खेलने में कामयाब रही। पत्रकार ने जब उनसे पीएम मोदी को बधाई देने की बात कहा तो उन्होंने टाल दिया और कहे कि मैं देश की जनता को बधाई देता हूं। उन्होंने आगे कहा कि जुमलेबाजी, राष्ट्रवाद से धोखा नहीं दे सकती भाजपा।  

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News