Lok Sabha Elections Results 2019 Live : CPI ने चुनाव में विपक्ष की बदहाली का ठीकरा Congress के सर फोड़ा

भाकपा ने चुनाव परिणाम के शुरुआती रुझानों में भाजपा नीत राजग की निर्णायक बढ़त और विपक्षी दलों की बदहाली के लिये कांग्रेस की लचर नीति को जिम्मेदार ठहराया है। भाकपा के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान ने पीटीआई भाषा को बताया कि इस स्थिति की एकमात्र वजह विपक्ष का विभाजन है।;

Update: 2019-05-23 07:14 GMT

भाकपा ने चुनाव परिणाम के शुरुआती रुझानों में भाजपा नीत राजग की निर्णायक बढ़त और विपक्षी दलों की बदहाली के लिये कांग्रेस की लचर नीति को जिम्मेदार ठहराया है। भाकपा के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान ने पीटीआई भाषा को बताया कि इस स्थिति की एकमात्र वजह विपक्ष का विभाजन है।

उन्होंने कहा कि जातीय और धार्मिक संकीर्णता की बुनियाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव का एजेंडा तय किया। लेकिन उससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि विपक्ष की एकता को कांग्रेस ने धराशायी कर दिया।

अंजान ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रणनीतिक खामियों ने विपक्ष की एकता को कमजोर किया। उन्होंने कहा कि इन खामियों ने ही भाजपा और मोदी की जीत का रास्ता खोला।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News