Lok Sabha Elections Results 2019 Live: भाजपा और पीएम मोदी की जीत पर ट्रोल हुए प्रकाश राज और स्वरा भास्कर
लोकसभा चुनाव 2019 के रूझान सामने आने के बाद तस्वीर लगभग साफ हो गई है। केंद्र में एक बार फिर मोदी सरकार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाती दिख रही है। वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स विपक्षी नेताओं की खूब खिंचाई कर रहे हैं जो भाजपा और प्रधानमंत्री की समय-समय पर आलोचना करते रहे हैं।;
लोकसभा चुनाव 2019 के रूझान सामने आने के बाद तस्वीर लगभग साफ हो गई है। केंद्र में एक बार फिर मोदी सरकार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाती दिख रही है। वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स विपक्षी नेताओं की खूब खिंचाई कर रहे हैं जो भाजपा और प्रधानमंत्री की समय-समय पर आलोचना करते रहे हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर और अभिनेता प्रकाश राज भी खूब ट्रोल हो रहे हैं। भाजपा के पक्ष में रूझान आने के बाद अब लोग पूछ रहे हैं कि कहां गायब हो गए हैं?
एक यूजर ने लिखा कि स्वरा भास्कर ने कन्हैया कुमार समेत जिन-जिन प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार किया, उनकी लुटिया डूब रही है। इसी तरह एक दूसरे यूजर ने भी तंज कसते हुए लिखा कि राष्ट्रीय-पनौती, मनहूस स्वरा भास्कर, जिसका भी प्रचार किया, वो सब हार गए।
स्वरा भास्कर ने कन्हैया कुमार सहित जिस-जिस प्रत्याशी के लिए किया चुनाव प्रचार, उनकी डूब रही लुटिया pic.twitter.com/iDEkPoQ3G2
— Mk Mazumdar (@MkMazumdar1) May 23, 2019
राष्ट्रीय-पनौती।
— Chowkidar Manik prasher (@ManikPrasher) May 23, 2019
मनहूस स्वरा भास्कर,
जिसका भी प्रचार किया,
वो सब हार गए। pic.twitter.com/nOJmp2W3qL
एक अन्य यूजर ने तस्वीर ट्वीट करते हुए तंज कसते हुए लिखा कि मोदी की सुनामी और कन्हैया की हार पर स्वरा भास्कर!
मोदी की सुनामी और कन्हैया की हार पर स्वरा भास्कर! pic.twitter.com/iyBfJ3sh7K
— Chowkidar Rajesh Katiyar (@katiyar_rajesh) May 23, 2019
कई यूजर्स अब बेंगलुरु सेंट्रल से उम्मीदवार प्रकाश राज से सवाल कर रहे हैं कि अब कहां गायब हो गए हैं, चुनाव परिणाम से पहले काफी बोलते थे, अब चुप क्यों हो गए हैं।
I am thinking where is #prakashRaj???
— GURUDATH SHETTY K (@gurudathshettyk) May 23, 2019
Who makes sound before election and become soundless after election... 😂😂😂
इसके जवाब में प्रकाश राज ने एक ट्वीट में लिखा कि मेरे मुंह पर जोरदार तमाचा पड़ा है और भी गालियां ट्रोलिंग और शर्मिंदगी मेरे रास्ते में आने वाली है। लेकिन मैं अपने रास्ते पर टिका रहूंगा। सेक्यूलर इंडिया के लिए जंग मेरी जंग जारी रहेगी। अभी तो कठिन सफर की शुरुआत हुई है। उन सभी लोगों का शुक्रिया जो इस सफर में मेरे साथ खड़े रहे।
a SOLID SLAP on my face ..as More ABUSE..TROLL..and HUMILIATION come my way..I WILL STAND MY GROUND ..My RESOLVE to FIGHT for SECULAR INDIA will continue..A TOUGH JOURNEY AHEAD HAS JUST BEGUN ..THANK YOU EVERYONE WHO WERE WITH ME IN THIS JOURNEY. .... JAI HIND
— Prakash Raj (@prakashraaj) May 23, 2019
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App