पश्चिम बंगाल: भाजपा का शानदार प्रदर्शन, ममता बनर्जी ने दी बधाई तो वाम दल क्लीन बोल्ड
पश्चिम बंगाल में मतगणना के ताजा रुझानों में भाजपा शानदार प्रदर्शन करती दिख रही है। इसने राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 19 पर बढ़त बना ली है। राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस इस समय 22 सीटों पर आगे है। कांग्रेस एक सीट पर आगे है, वहीं वाम मोर्चा अब तक एक भी सीट पर बढ़त बनाने में नाकाम रहा है।;
पश्चिम बंगाल में मतगणना के ताजा रुझानों में भाजपा शानदार प्रदर्शन करती दिख रही है। इसने राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 19 पर बढ़त बना ली है। राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस इस समय 22 सीटों पर आगे है। कांग्रेस एक सीट पर आगे है, वहीं वाम मोर्चा अब तक एक भी सीट पर बढ़त बनाने में नाकाम रहा है।
बता दें कि पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों के अनुसार दोपहर दो बजे तक की दलीय स्थिति इस प्रकार है। कुल सीट 42, तृणमूल कांग्रेस- 22, भाजपा- 19, कांग्रेस- 1, वाम दल खाता ही नहीं खुला।
ममता बनर्जी ने दी बधाई
वहीं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव में जीत की ओर बढ़ रहे उम्मीदवारों को बधाई दी और प्रक्रिया की समूची समीक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वीवीपैट का मिलान मतगणना प्रक्रिया पूरी होने के बाद होगा। ममता ने ट्वीट कर लिखा कि विजेताओं को बधाई। लेकिन हारने वाले पराजित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हमें समूची समीक्षा करनी है और फिर हम आप सभी के साथ अपने विचार साझा करेंगे। मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने दीजिए और वीवीपैट का मिलान पूरा होने दीजिए।
बंगाल में जश्न
लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल सहित देशभर में अपनी पार्टी के पक्ष में दिख रहे रुझानों की खुशी में भाजपा कार्यकर्ता यहां पार्टी मुख्यालय के बाहर और अन्य जगहों पर जश्न मना रहे हैं। राज्य के विभिन्न हिस्सों में भाजपा कार्यकर्ता मिठाई बांट रहे हैं, ढोल नगाड़ों पर थिरक रहे हैं और एक बार फिर मोदी सरकार के नारे को बार-बार गुंजायमान कर रहे हैं।
हालांकि दूसरी तरफ ई एम बाईपास स्थित तृणमूल कांग्रेस मुख्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है क्योंकि पार्टी केवल 25 सीटों पर आगे है और भाजपा ने उसे कड़ी टक्कर दी है। माकपा और कांग्रेस के कार्यालयों में भी सन्नाटा पसरा है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शुरुआती रुझानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि रुझान से पता चलता है कि बंगाल का मिजाज तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ है। बंगाल में आतंक और भय का माहौल होने के बावजूद लोगों ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा में फिर से विश्वास दिखाया है। भाजपा राज्य में 16 लोकसभा सीटों पर आगे है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं मेदिनीपुर से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा कि उन्हें यकीन है कि पार्टी बंगाल में 42 में से 23 सीटों के आंकड़े को पार करेगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App