Lok Sabha: हेमा मालिनी बोलीं- डॉक्टरों पर हमला करने वालों को 'ब्लैकलिस्ट' करने के लिए नियम बनाए सरकार
लोकसभा में भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने डॉक्टरों का मुद्दा उठाया है। भाजपा सांसद ने कहा कि मेरी चिंता 17 जून को विभिन्न अस्पतालों में डॉक्टरों पर हमले को लेकर है। करीब आठ लाख डॉक्टर देश्व्यापी हड़ताल से भागे हैं। एक रोगी के जीवन को बचाने के लिए डॉक्टर बहुत तनावपूर्ण स्थिति से गुजरता है।;
लोकसभा में भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने डॉक्टरों का मुद्दा उठाया है। भाजपा सांसद ने कहा कि मेरी चिंता 17 जून को विभिन्न अस्पतालों में डॉक्टरों पर हमले को लेकर है। करीब आठ लाख डॉक्टर देश्व्यापी हड़ताल से भागे हैं। एक रोगी के जीवन को बचाने के लिए डॉक्टर बहुत तनावपूर्ण स्थिति से गुजरता है।
BJP MP Hema Malini in Lok Sabha: My concern is about the vicious attacks on doctors in various hospitals across the country. On 17 June, around 8 Lakh doctors walked out on all India strike. For saving the life of a patient the doctor goes through a very stressful condition. pic.twitter.com/85sgQPgkKT
— ANI (@ANI) July 4, 2019
हेमा मालिनी ने आगे कहा कि वे हमारे सुपरहीरो और राष्ट्रीय संपदा हैं। हम भगवान और डॉक्टरों पर बराबर का भरोसा करते हैं। मेडिकल कम्युनिटी की सुरक्षा के लिए बहुत सख्त कानून होना चाहिए। सरकार को डॉक्टरों पर हमला करने वालों को ब्लैकलिस्ट करने के लिए नियम बनाने चाहिए, उन्हें अस्पताल समेत सुविधाओं से वंचित किया जाना चाहिए।
Hema Malini: They're our superhero&national asset. We trust God&place equal trust on doctors. There should be a very strict law to protect medical community. Govt should make rules to blacklist those who assault doctors, they should be debarred from facilities,including hospitals https://t.co/vZ9sf0cnPI
— ANI (@ANI) July 4, 2019
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App