OM Birla Speaker : जानिए कौन हैं ओम बिड़ला जो मात्र 2 बार चुने गए सांसद, अब बन सकते हैं लोकसभा स्पीकर

ओम बिड़ला लोकसभा के अध्यक्ष पद के लिए राजग के प्रत्याशी होंगे। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। राजस्थान में कोटा-बूंदी संसदीय सीट से जीतने वाले बिड़ला नामित होने पर आसानी से अध्यक्ष बन जाएंगे क्योंकि सदन में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के पास स्पष्ट बहुमत है। अगर आवश्यक हुआ तो इस पद के लिए चुनाव बुधवार को कराया जा सकता है।;

Update: 2019-06-18 06:25 GMT

ओम बिड़ला लोकसभा के अध्यक्ष पद (OM Birla Lok Sabha Speaker) के लिए राजग के प्रत्याशी होंगे। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। राजस्थान में कोटा-बूंदी संसदीय सीट से जीतने वाले बिड़ला नामित होने पर आसानी से अध्यक्ष बन जाएंगे क्योंकि सदन में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के पास स्पष्ट बहुमत है। अगर आवश्यक हुआ तो इस पद के लिए चुनाव बुधवार को कराया जा सकता है।

विपक्ष ने अभी इस पद के लिए किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। हालांकि मंगलवार नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है। बिड़ला (57) राजस्थान से तीन बार विधायक और दो बार सांसद रहे हैं।

राजनीतिक करियर

साल 1962 में 4 दिसबंर के दिन ओम बिड़ला ने मात्र 17 साल की अवस्था में राजनीति में कदम रखा। उन्होंने अपने जीवन का पहला चुनाव साल 2003 में कोटा दक्षिण से लड़ा था। इस चुनाव में वे कांग्रेस के दिग्गज नेता शांति धारीवाल को हराया था। इसके बाद उनका राजनीतिक रथ रूका ही नहीं वे साल 2008 व 2013 में भी विधानसभा का चुनाव जिते।

दो बार से सांसद

राष्ट्रीय राजनीति में आने का पहला मौका उन्हें साल 2014 के आम चुनाव में मिला। वे कांग्रेस के इज्याराज सिंह को करीब 2 लाख से अधिक वोटों से मात दिए थे। भाजपा ने साल 2019 में भी उनपर भरोसा किया और उन्हें टिकट दी। उन्होंने कांग्रेस के रामनारायण मीणा को भारी अंतर से हराकर फिर से संसद पहुंचे।

भाजपा ने वरिष्ठता को आधार नहीं बनाया

अगर वह निर्वाचित हो गए तो लोकसभा अध्यक्ष के तौर पर आठ बार सांसद रही सुमित्रा महाजन का स्थान लेंगे। आमतौर पर लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठता क्रम पर विचार किया जाता है लेकिन ऐसे भी मौके रहे हैं जब एक बार और दो बार के निर्वाचित सांसद अध्यक्ष बने हैं।

इससे पहले मनोहर जोशी को 2002 में लोकसभा अध्यक्ष चुना गया था और तब वह पहली बार ही सांसद बने थे। उन्होंने दो बार के सांसद जीएमसी बालयोगी का स्थान लिया था जिनकी हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News