MP By Election 2020: मध्य प्रदेश उपचुनाव से ठीक पहले सिंधिया खेमे के दो मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, जानें वजह
मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के दो मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।;
मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के दो मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन दोनों मंत्रियों का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश के दो मंत्री तुलसी सिलावट और गोविंद राजपूत ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया है। बता दें कि अगर कोई नेता बिना चुनाव लड़े नेता बनता है तो वह 6 महीने तक पद पर बने रहते हैं। ऐसे में इन दोनों का पद से इस्तीफा देना स्वभाविक था।
संवैधानिक प्रावधान की माने तो कोई भी मंत्री सदन का सदस्य बिना 6 महीने तक चुनाव लड़े रह सकता है और इसी प्रक्रिया के चलते अब उपचुनाव से पहले इन दोनों का इस्तीफा देना पड़ा और उसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया है। फिलहाल यह दोनों मंत्री उप चुनाव लड़ रहे हैं।
जानकारी के लिए बता दें कुछ दिन पहले ही ज्योतिराज सिंधिया कुछ नेताओं के साथ कांग्रेस को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे और इस बार यह दोनों नेता उप चुनाव भी लड़ रहे हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि इस बार मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा के उपचुनाव हो रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही खेमों के नेताओं में जोरदार टक्कर चल रही है। तो वहीं दूसरी तरफ कई निर्दलीय उम्मीदवार और क्षेत्रीय दल के नेता भी उपचुनाव में उत्तर कर चुनाव लड़ रहे हैं।