मध्य प्रदेश: अगर कांग्रेस विधायकों का इस्तीफा हुआ मंजूर, तो ये बनेंगे सियासी समीकरण

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पूर्व मंत्री ज्योतिराव सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद की खबरों से ही कमलनाथ सरकार पर खतरा मंडराने लगा है।;

Update: 2020-03-11 05:09 GMT

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पूर्व मंत्री ज्योतिराव सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद की खबरों से ही कमलनाथ सरकार पर खतरा मंडराने लगा है। ऐसे में सिंधिया के पार्टी छोड़ने के साथ ही 22 विधायकों ने अपने इस्तीफा दे दिया है। जिसके चलते अगर इसे स्वीकार कर लिया जाता है तो कमलनाथ की सरकार राज्य में गिर सकती है।

जानें मध्य प्रदेश में विधानसभा सीटों का पूरा गणित

कुल सीटें - 230

खाली सीटें - 2

बचीं सीटें - 228

22 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया- 206

अगर इस्तीफा मंजूर होता है तो- 206 सीटें बचीं

बहुमत के लिए जरूरी आंकड़ा - 104

भाजपा के पास विधायक - 107 (कांग्रेस से भाजपा में आए विधायकों की सदस्यता चली जाएगी।)

कांग्रेस के पास विधायक - 99 (कांग्रेस-92, बसपा-2, सपा-1 और निर्दलीय- 4)

Tags:    

Similar News