महाराष्ट्र: इमारत का स्लैब गिरने से 7 लोगों की दर्दनाक मौत, मलबे में 4 के फंसे होने की आशंका
जानकारी के मुताबिक, एक बड़ा स्लैब 5वें फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर पर गिर गया। जिसके नीचे दबकर 7 लोगों की मौत हो गई। उल्हासनगर के नेहरू चौक पर स्थित इस इमारत का नाम साईं सिद्धी है।;
महाराष्ट्र में ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में एक आवासीय बिल्डिंग का स्लैब गिर गया। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मलबे में 4 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल बचाव एवं राहत कार्य जारी है। ठाणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने बयान जारी कर कहा है कि फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।
जानकारी के मुताबिक, एक बड़ा स्लैब 5वें फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर पर गिर गया। जिसके नीचे दबकर 7 लोगों की मौत हो गई। उल्हासनगर के नेहरू चौक पर स्थित इस इमारत का नाम साईं सिद्धी है। यह घटना बीती रात करीब 9.45 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, रात करीब 9.30 बजे 5वीं मंजिल का स्लैब नीचे गिरा और चौथी, तीसरी, दूसरी और पहली मंजिल की छत को तोड़ते हुए नीचे आ गया। हादसे के समय 5वीं और पहली मंजिल में लोग मौजूद थे। बाकी मंजिल खाली थी।
खबरों से मिली जानकारी के अनुसार यह इमारत लगभग 26 साल पुरानी बताई जा रही है। इमारत में 29 परिवार रहते है। मलबे से 7 शवों को बाहर निकाला जा चुका है जबकि 4 लोगों के मलबे में फंसे होने ही आशंका है।
फिलहाल इमारत को सील कर दिया गया है। म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के अधिकारी फायर ब्रिगेड टीम के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं। टीम के द्वारा मलबे में फंसे लोगों को निकालने का कार्य किया जा रहा है। बता दें कि रात पहले पांच लोगों की मौत की खबर सामने आई थी। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।