Maharashtra Assembly Election : पीयूष गोयल बोले- बीजेपी-शिवसेना गठबंधन 225 सीटों पर जीत हासिल करेगा

पीयूष गोयल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि बीजेपी-शिवसेना गठबंधन लगभग 225 सीटों पर जीत हासिल करेगा।;

Update: 2019-10-21 03:07 GMT

Maharashtra Assembly election 2019 : महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। इसी बीच मुंबई में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को जीतने की बात कही है।

पीयूष गोयल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि बीजेपी-शिवसेना गठबंधन लगभग 225 सीटों पर जीत हासिल करेगा। विपक्ष ने सभी विश्वसनीयता खो दी है और वह प्रतियोगिता में कहीं नहीं है। लोग पीएम मोदी और सीएम देवेंद्र फडनवीस के साथ हैं।   

चुनाव में यें हैं मुख्य दल

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इस बार 8.97 करोड़ लोग मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिनमें 4.38 करोड़ महिलाएं मतदाता भी शामिल हैं।

राज्य चुनाव में कुल 3237 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या 1400 है। महाराष्ट्र में मुख्य दलों में भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी चुनावी मैदान में हैं। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News