Maharashtra Assembly Election: मुंबई में स्वाभिमानी पक्ष के उम्मीदवार की गोली मारकर हत्या

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में तीन बाइक सवार नकाबपोश हमलावरों ने किसान समर्थक संगठन स्वाभिमानी पक्ष के एक उम्मीदवार पर गोली मारकर हत्या कर दी।;

Update: 2019-10-21 08:30 GMT

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में तीन बाइक सवार नकाबपोश हमलावरों ने किसान समर्थक संगठन स्वाभिमानी पक्ष के उम्मीदवार देवेंद्र भुलिया की गोली मारकर हत्या कर दी। जब वह कार से जा रहा था उसे बाइक सवार नकाबपोशों ने कार से बाहर निकाल और मारपीट शुरू कर दी।

इसी दौरान हमलावरों ने देवेंद्र भुलिया ताबड़तोड़ गालीबारी की। जिससे उसकी मौत हो गई। शेंदुरजाना घाट पुलिस स्टेशन की निरीक्षक मारुति गेडाम ने बताया कि हमलावरों ने उम्मीदवार की गोलीमार हत्या कर दी। यह घटना यहां से लगभग 150 किलोमीटर दूर स्थित अमरावती में मालखेड रोड पर हुई।

स्वाभिमानी पार्टी के अध्यक्ष राजू शेट्टी ने कहा ने कहा कि देवेंद्र भुलिया पर सोमवार सुबह 5:30 बजे हमला किया गया। हमलावरों ने उनकी कार को भी आग लगा दी। जिस समय देवेंद्र भुलिया पर हमला किया गया उस समय शहर के कुछ लोग मॉर्निंग वॉक पर आए थे। गोलियों की आवाज के बाद बचाने के लिए पहुंचे। हमलावरों ने तब कार में पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

सोमवार सुबह सात बजे से महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। आज महाराष्ट्र में 8 करोड़ 98 लाख से अधिक मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 4 करोड़ 28 लाख से अधिक महिला एवं 4 करोड़ 68 लाख से अधिक पुरूष मतदाता हैं। पूरे महाराष्ट्र में 96,661 मतदान केंद्रों पर करीब 6.5 लाख मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News