Maharashtra Assembly Election : ट्रांसजेंडर वोटरों को नहीं डालने दिया जा रहा वोट
लोकतंत्र के इस महापर्व में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। पोलिंग बूथों पर लंबी-लंबी कतारों में खड़ें लोग अपनी वारी का इंतजार कर रहे हैं।;
लोकतंत्र के इस महापर्व में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। पोलिंग बूथों पर लंबी-लंबी कतारों में खड़ें लोग अपनी वारी का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन मुंबई में ट्रांसजेंडर वोटरों को अपने मत का प्रयोग करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ट्रांसजेंडर वोटरों को वोट नहीं डालने दिया जा रहा
मिली जानकारी के मुताबिक ट्रांसजेंडर वोटरों को वोट डालने में इसलिए परेशानी हो रही है। क्योंकि वोटर आई कार्ड के फोटो और ओरिजनल चेहरे में 5 से 10 सालों का फर्क है। जिस वजह से आई कार्ड में लगे फोटो और उनके ओरिजनल चेहरे बड़ा बदलाव है। जिसके चलते ट्रांसजेंडर वोटरों को वोट नहीं डालने दिया जा रहा है।
महाराष्ट्र में 8 करोड़ 98 लाख से अधिक मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 4 करोड़ 28 लाख से अधिक महिला एवं 4 करोड़ 68 लाख से अधिक पुरूष मतदाता हैं। पूरे महाराष्ट्र में 96,661 मतदान केंद्रों पर करीब 6.5 लाख मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App