Maharashtra Election: भाजपा ने जारी की 125 प्रत्याशियों के नामों की सूची, मौजूदा 12 विधायकों का पत्ता साफ

हरियाणा के बाद महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भी भाजपा ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस नागपुर की दक्षिण-पश्चिम सीट से दावेदारी पेश करते नजर आएंगे।;

Update: 2019-10-01 07:53 GMT

हरियाणा विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election) के लिए प्रत्याशियों के ऐलान के बाद भाजपा ने आज महाराष्ट्र के लिए भी 125 प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने मौजूदा 12 विधायकों के टिकट काट दिए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम की विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। 

भाजपा महाराष्ट्र अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल को कोथरुड विधानसभा से टिकट दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री पंकजा मुंडे परली विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी है। राधाकृष्ण विखे पाटील जो कुछ समय पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए थे। उन्हें महाराष्ट्र के शिरडी से टिकट मिला है। राज्य मंत्री गिरीश महाजन जमनेर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा मुख्यालय से पार्टी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करते हुए राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि इस बार फिर से हम तीन चौथाई बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा 52 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया है, इसमें 12 महिलाएं भी शामिल हैं। इसके साथ ही शिवसेना ने 124 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News