महाराष्ट्र चुनाव : भाजपा-शिवसेना के बीच सुलझा सीट बंटवारे का मुद्दा, बीजेपी के खाते में आईं इतनी सीटें

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अदित्य ठाकरे की सीएम की मांग पर कहा कि राजनीति में पहला कदम यह नहीं है कि आपको इस राज्य का मुख्यमंत्री बनना है।;

Update: 2019-10-04 13:44 GMT

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के लिए गठबंधन करने का ऐलान किया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गठबंधन की घोषणा की है।

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी और शिव सेना में सीट बंटवारा भी हो गया है। राज्य में भाजपा 164 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि शिवसेना 124 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। बता दें कि भाजपा और उसके सहयोगी कुल 164 सीटों पर अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारेंगे। दूसरी ओर, शिवसेना अकेले 124 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अदित्य ठाकरे की सीएम की मांग पर कहा कि राजनीति में पहला कदम यह नहीं है कि आपको इस राज्य का मुख्यमंत्री बनना है। उन्होंने सिर्फ राजनीति में प्रवेश किया है, यह सिर्फ शुरुआत है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News